'उसके जैसा इंसान मैंने नहीं...' सलमान खान के बारे में महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण ने ये क्या कह दिया?

Salman Khan: सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज के इंतजार में हैं। फिल्म ईद के दिन रिलीज होगी। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं। सिकंदर की रिलीज के अलावा भी सलमान खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर सलमान के बारे में बात कर रही हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई इंसान सलमान के बारे में बात कर रहा हो। आए दिन सलमान की बुराई और अच्छाई बताते हुए कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। महामंडलेश्वर ने सलमान के बारे में क्या कहा पढ़िए ये रिपोर्ट।

Dr Laxmi Narayan Tripathi

मंहामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारयण त्रिपाठी कुछ दिनों पहले शुभाकंर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंची थी। उनसे सलमान टीवी पर काम करने और सलमान खान के बारे में पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, दस के दम में उन्होंने बुलाया तो मैं गई। वो बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। बहुत प्रेम करते हैं और सम्मान करते हैं। वो बहुत अच्छे हैं। सलमान के जैसा व्यक्ति मैंने नहीं देखा। वो बहुत जमीन से जुड़े हुए हैं। शो के अलावा मैं 10-11 बार मैं उनसे मिली हूं। तब भी वो बड़े ही नम्र, प्यार और इज्जत से मिलते हैं। बिग बॉस और दस का दम मैंने उनके साथ किया। सलमान खान एक बहुत बेहतरीन इंसान थे और हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कोई सलमान के व्यक्तिव के बारे में तारीफ कर रहा हो। इसके पहले भी कई एक्टर और आम लोग भी सलमान के व्यवहार की तारीफ कर चुके हैं। फिलहाल सलमान खान अपनी सिकंदर पर फोकस कर रहे हैं। उनकी फिल्म के टीजर को भी खूब पसंद किया जा रहा है। सलमान ने दो दिनों पहले ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उन्हें और मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। टाइगर 3 के बाद उनकी ये पहली फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+