20 साल बड़े डायरेक्टर से इस फेमस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, लोग बोले- 'गोल्ड डिगर', पहले पति का सच उड़ाएगा होश
Mahalakshmi Second Marriage: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस महालक्ष्मी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने साउथ फिल्म प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन से शादी की है।
महालक्ष्मी ने की दूसरी शादी
कुछ समय पहले हुई इस शादी के बाद से महालक्ष्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं और अपनी नई जिंदगी में खुश भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि उनकी इस शादी को लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं।

रविंदर चंद्रशेखरन से शादी करने पर हुईं ट्रोल
रविंदर चंद्रशेखरन से शादी के बाद कई लोगों ने महालक्ष्मी को जमकर ट्रोल किया था। कुछ लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठाए थे तो कुछ ने उन्हें "गोल्ड डिगर" तक कह दिया था। वहीं कुछ लोगों ने उनके पति के लुक्स और वजन का मजाक उड़ाते हुए ये दावा भी किया था कि उन्होंने पैसों के लिए शादी की है।
महालक्ष्मी की पहली शादी को लेकर उठे थे विवाद
-आपको बता दें कि ये महालक्ष्मी की दूसरी शादी है। इससे पहले भी वह शादीशुदा रह चुकी हैं, लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाया था। शुरुआती दिनों में ही उन्होंने अनिल नेरेदिमिल्ली से शादी की थी। खास बात ये है कि अनिल पहले से शादीशुदा थे और उनकी एक संतान भी थी।
-महालक्ष्मी की पहली शादी के दौरान कई विवाद भी सामने आए थे। साउथ की पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जयश्री ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि महालक्ष्मी और उनके पति ईश्वर के बीच करीबी रिश्ते हैं। हालांकि महालक्ष्मी ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था और कहा था कि जयश्री खुद अपने लिए समस्याएं खड़ी कर रही हैं।
-जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में सन म्यूजिक चैनल पर बतौर एंकर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।
रविंदर बने मुश्किल वक्त का सहारा
-पहली शादी और विवादों के बाद महालक्ष्मी की जिंदगी काफी उलझ गई थी। ऐसे समय में साउथ फिल्मों के फेमस प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन उनके साथ खड़े रहे और उन्हें इस कठिन दौर से बाहर निकालने में मदद की। यही वजह है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार उन्होंने शादी कर ली।
-रविंदर चंद्रशेखरन से शादी के बाद महालक्ष्मी को भले ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनकी नई जिंदगी को लेकर उनके फैंस खुश भी हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications