Mahakumbh Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, इस फेमस एक्टर से करती हैं प्यार

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज महाकुंभ 2025 का आखिरी पवित्र स्नान है। इसके साथ ही महाकुंभ के इस भव्य मेले का समापन हो जाएगा। महाकुंभ 2025 में माला बेचकर रातोंरात वायरल हुई लड़की मोनालिसा को इस समय हर कोई जानता है।

रातोंरात फेमस हुईं महाकुंभ की मोनालिसा
मोनालिसा की खूबसूरत आंखों पर लोग फिदा हो गए हैं। साथ ही उसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई है। उसे बॉलीवुड फिल्म तक ऑफर हो गई है जिसके लिए उसने पढ़ाई तक शुरू कर दी है।

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa

कंगना रनौत की फैन हैं मोनालिसा

इस बीच मोनालिसा को फिल्म में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया है कि मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की जबरदस्त फैन हैं। इसके अलावा मोनालिसा ने सलमान खान और सनी देओल के लिए अपने दिल की बात भी कही है।

मोनालिसा की खूबसूरती की जमकर होती है तारीफ

आपको बता दें कि 16 साल की मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। वह महाकुंभ में माला बेचने गई थीं, लेकिन अपनी खूबसूरत आंखों के चलते वह रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी मोनालिसा की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर चुकी हैं।

महाकुंभ की वायरल गर्ल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

कहा जा रहा है कि महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म का ऑफर भी मिल गया है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें फिल्मों में ब्रेक दे रहे हैं। इस बीच सनोज मिश्रा ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि मोनालिसा एक्ट्रेस कंगना रनौत और सोनाक्षी सिन्हा की जबरदस्त फैन हैं।

सलमान खान के लिए मोनालिसा ने कही ऐसी बात

सनोज मिश्रा ने बताया कि मोनालिसा के दिल में सलमान खान और सनी देओल के लिए एक अलग जगह है। लह इन दोनों स्टार्स से मिलना चाहती हैं। उन्हें इस पीढ़ी के एक्टर वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ पसंद नहीं हैं। वह तो 90 के दशक की फिल्में देखती हैं। वह सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए हैं गंभीर आरोप

-हाल ही में बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर वसीम रिजवी ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि सनोज को शराब पीने की आदत है और शराब पीने के बाद वह लड़कियों की तलाश करते हैं।

-प्रोड्यूसर वसीम रिजवी का कहना था कि सनोज मिश्रा महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की मासूमियत का फायदा उठा रहे हैं और अगर उनके परिवार को उनके बारे में सच्चाई पता होती तो वो कभी अपनी बेटी को उनके हवाले नहीं करते।

मोनालिसा ने दी ऐसी सफाई

-हालांकि मोनालिसा और उनके परिवार ने इस बारे में खुलकर बात की है। साथ ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लग रहे आरोपों को खारिज भी किया है। मोनालिसा के परिवार वालों ने अपने बयान में कहा है कि सनोज मिश्रा ने फिल्मों में काम दिलाकर उनकी बेटी की मदद की है।

-वहीं मोनालिसा ने खुद कहा है- सनोज मिश्रा बहुत अच्छे हैं और मेरे साथ एक पिता की तरह बर्ताव करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+