Mahadev Online Betting Case: कंगना रनौत का बड़ा खुलासा, रणबीर कपूर को दी थी चेतावनी, बोलीं- सुधर जाओ नहीं तो..

Kangana Ranaut On Mahadev Online Betting Case: इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले की बारीकी से जांच कर रही है। इस सट्टेबाजी गेमिंग ऐप को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऐप के प्रमोटरों और अन्य लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी जैसी कई मशहूर हस्तियों को समन भेजकर पूछताछ शुरू की गई है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा करोड़ों के विज्ञापन के लिए उनके साथ संपर्क किए जाने के बारे में खुलासा किया है।

महादेव ऐप के बारे में कंगना रनौत का खुलासा
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह अपनी बयानबाजी के लिए भी काफी फेमस हैं। वह पिछले कुछ समय से देश के हर मुद्दे पर अपने विचार सबके सामने रखती नजर आ रही हैं। अब उन्होंने महादेव बेटिंग ऐप मामले में भी बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत ने महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा करोड़ों के विज्ञापन के लिए उनके साथ संपर्क किए जाने के बारे में बताया है।

Kangana Ranaut

कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर किया खुलासा
वहीं कंगना रनौत ने बॉलीवुड सेलेब्स को चेतावनी भी दी और खुलासा किया है कि उन्होंने बार-बार कई कलाकारों को इस महादेव ऐप के साथ जुड़ने के लिए मना किया था। महादेव ऐप घोटाले के कारण ईडी की जांच के घेरे में आए सेलेब्स के बारे में एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है।

कंगना ने कहा- मुझे भी करोड़ों की पेशकश हुई थी
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- पिछले एक साल में मेरे पास लगभग 6 बार महादेव ऐप के साथ जुड़ने का ऑफर आया था। हर बार उन्होंने नए तरीके से मुझे अप्रोच करने की कोशिश की थी। मुझे खरीदने के लिए करोड़ों रुपए की पेशकश की गई थी लेकिन मैंने हर बार उन्हेंमना कर दिया था। देखिए ईमानदारी अब सिर्फ आपके विवेक के लिए नहीं है। ये नया भारत है, सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे।

रणबीर कपूर ने ईडी से मांगा समय
इस महीने की शुरुआत में, ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को रायपुर में एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। वहीं गत 6 अक्टूबर को ईडी के वकील ने कहा कि रणबीर कपूर ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के संबंध में उन्हें जारी किए गए समन के संबंध में ईडी के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने कथित तौर पर महादेव सट्टेबाजी ऐप के लिए प्रचार गतिविधियों में हिस्सा लिय था।

15 बॉलीवुड स्टार्स ईडी के रडार पर
महादेव ऑनलाइन गेमिंग मामले में 15 सितारे ईडी की रडार में आपको बता दें कि इस ऑनलाइन बेटिंग ऐप के फेर में बॉलीवुड के 15 सितारे इस समय ईडी की रडार पर हैं। कुछ हफ्ते पहले इस केस में टाइगर श्रॉफ से लेकर सनी लियोनी, नेहा कक्‍कड़ और राहत फतेह अली खान जैसे कलाकारों के नाम सामने आए थे। अब मामले में जांच आगे बढ़ते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पति एक्टर रणबीर कपूर से जल्द पूछताछ होगी।

200 करोड़ की शादी में हुए थे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी की रडार में मौजूद सभी स्टार्स दुबई में 200 करोड़ रुपए की एक ग्रैंड शादी में शामिल होने के बाद से मुश्‍क‍िल में फंस गए हैं। अवैध सट्टेबाजी के इस मामले में अब ईडी ने बड़ा कदम उठाते हुए धीरे-धीरे सभी बॉलीवुड सेलेब्स को समन भेजना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+