बीवी दूसरे कमरे में... महाभारत के 'श्रीकृष्ण' ने IAS बीवी पर फिर लगाए इल्जाम, स्मिता संग रिश्ते की खुल गई पोल
Nitish Bhardwaj Statement: महाभारत में श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभा चुके नीतीश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। इधर आईएएस पत्नी ने भी अपने आरोपों में काफी कुछ कहा।
बताते चलें कि पत्नी ने नीतीश पर मानसिक प्रताड़ना सहित और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं नीतीश ने भी अपने इंटरव्यू में काफी कुछ बताया। एक्टर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि पत्नी बेटियों से मिलने पर पाबंदी लगाती है और हद तो तब हो गई जब उसने बेटियों के स्कूल तक बदल दिए। अब एक्टर का एक और बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने स्मिता संग अपने रिश्ते की पोल खोली है।

नीतीश ने बताया कि उनकी पत्नी के पहले ही दो तलाक हो चुके थे। ऐसे में उन्होंने साल 2016 में सातवें वेतन आयोग के आने के बाद रिजाइन देने की बात बोली थी। उनका कहना था कि वे सरकारी नौकरी से थक चुकी हैं। जब साल 2012 में जुड़वा जुड़वा बच्चे हुए तो पत्नी ने इमोशनल करके पुणे में घर खरीदवा लिया और उसे भी बाद में अपने नाम करा लिया।
नीतीश ने टाइम्स नाऊ संग बातचीत में बताया कि इंडस्ट्री के लोगों को लोन नहीं मिलता है। ऐसे में स्मिता ने अपनी सैलरी पर लोन लिया मगर 70 प्रतिशत रकम पति से देने को कहा। नीतीश ने इसके बाद बातों में आकर अपना घर भी बीवी के नाम कर दिया। मगर इसके बाद दोनों के बीच अकसर लड़ाईयां होती रहीं। फिर नीतीश को पता चला कि पत्नी तो हस्बैंड वाइफ के रिश्ते में रहना ही नहीं चाहतीं।
नीतीश ने कहा कि जब ऐसा है तो उन्होने 3 बार शादी ही क्यों की। मगर सच्चाई ये थी कि वो बिना शादी तोड़े शादीशुदा जिंदगी जीना चाहती थीं। पति अलग पड़ा रहे इस बात की उन्हें कोई परवाह ही नहीं थी।
फिर नीतीश ने बताया कि 7वें वेतन आयोग के आने के बाद भी पत्नी ने रिजाइन नहीं किया। साफतौर पर इंकार कर दिया। नीतीश को भी झटका लगा कि रिजाइन के नाम पर इतनी सारी बातें मनवा लीं। नीतीश ने बताया किउनकी पत्नी साढ़े तीन लाख रुपये सैलरी लेती है इसके बावजूद बच्चों का सारा खर्चा वे ही उठाते रहे।
इसके बाद नीतीश ने अपने और स्मिता के रिश्ते का सच सामने रखा। उन्होंने कहा कि 13 साल हो गए और हमारे बीच पति पत्नी का कोई रिश्ता ही नहीं है। जब भी मैं उनके पास जाता था तो वो अलग कमरे में रुकने को कहती थी। वो बच्चों के साथ होती थी और मैं अलग थलग। बच्चे कभी कभी मेरे पास आकर सोते थे। मगर हमारे बीच कोई फिजिकल रिलेशन नहीं रहा। वो सीधे मना कर देती थी।
नीतीश भारद्वाज की ये बातें सुनकर फैंस भी सन्न हैं कि कैसे एक्टर की जिंदगी में इतना कुछ चल रहा था। नीतीश भारद्वाज की बात करें तो उन्होंने महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications