'बेटियों को एक्स वाइफ ने किया है किडनैप, मुझे उनकी सुरक्षा की चिंता', नीतीश भारद्वाज का दावा
Nitish Bhardwaj: बीआर चोपड़ा की महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की जिंदगी में इन दिनों बहुत ज्यादा उथल पुथल चल रही है। बीते दिनों एक्टर ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर ने आईएएस पत्नी पर न सिर्फ मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए मगर अब बेटियों को लेकर भी कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
किसी पिता को अगर उसकी बेटियों से ना मिलने दिया जाए तो भला उसपर क्या बीतेगी, ये बात दुनिया का कोई भी पिता समझ सकता है। महाभारत में सबको गीता के उपदेश देने वाले 'श्रीकृष्ण' यानी नीतीश ने अब अपनी पत्नी पर बेटियों से जुड़ा एक ऐसा आरोप लगाया है, जिसकी किसी ने दूर दूर तक कल्पना भी नहीं की थी।

क्या बीवी ने किया बेटियों का अपहरण?
'आजतक' संग बातचीत में नीतीश ने अपनी बीवी के मानसिक संतुलन के खराब होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे मेरी बेटियों की चिंता है। क्योंकि पिछले 4 साल से मुझे उनसे दूर रखा गया है। इसके बाद नीतीश ने अपनी पत्नी पर बेटियों के अपहरण का आरोप लगाया और कहा कि बेटियों से मुझको दूर रखा जा रहा है आप ही बताइये मैं इसे अपहरण क्यों ना कहूं ?
मेरी बीवी मानसिक रूप से...
नीतीश ने कहा कि इस महिला की आदत है झूठ बोलकर लोगों कि सिंपथी हासिल करना। पिछले चार सालों से मैं अपनी बच्चियों से दूर हूं। ये नॉर्मल नहीं है। नीतीश ने कहा कि ये महिला मेरे बच्चों का मानसिक उत्पीड़न कर रही है। पुलिस कमिश्नर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा भी 12-13 सालों से उत्पीड़न कर रही है।
महाभारत के 'श्रीकृष्ण' का खुलासा
बताते चलें कि इससे पहले नीतीश भारद्वाज ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पत्नी बच्चों के साथ गलत कर रही है। मैं उनसे ना मिल सकूं इसलिए उन्हें अलग-अलग स्कूल में डाल देती है। उनके साथ खिलवाड़ हो रहा है। बता दें कि नीतीश और स्मिता की बच्चियां मात्र 11 साल की हैं।












Click it and Unblock the Notifications