Maha Kumbh 2025: 'मेरे सारे पाप धुल गए', मौनी अमावस्या पर पूनम पांडे ने संगम में किया ऐसा काम
Maha Kumbh 2025: इस वक्त देशभर में महाकुंभ 2025 का एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। लोग महाकुंभ के भव्य मेले में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर वीआईपी और आम जनता भी शामिल है।
पूनम पांडे ने संगम में किया पवित्र स्नान
इस बीच फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े लोग भी महाकुंभ में दिव्य स्नान का लाभ उठा रहे हैं। ममता कुलकर्णी से लेकर हेमा मालिनी और डायरेक्टर कबीर खान तक ने महाकुंभ 2025 में पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। इसी कड़ी में अब पूनम पांडे भी महाकुंभ पहुंच चुकी हैं।

मौनी आमवस्या के मौके पर पूनम पांडे ने लगाई डुबकी
-खबर है कि एक्ट्रेस पूनम पांडे मौनी आमवस्या के मौके पर महाकुंभ 2025 में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंची थीं। पूनम पांडे ने पहले ही कैमरे के सामने बता दिया था कि वह महाकुंभ जाएंगी। फिलहाल पूनम पांडे की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
-फोटोज में देखा जा सकता है कि पूनम पांडे ने संगम तट पर स्नान के बाद नाव में बैठकर कुछ देर सैर भी की। उन्होंने डुबकी लगाने की बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- सब पाप धुल गए मेरे।
महाकुंभ में मची भगदड़ पर पूनम पांडे का रिएक्शन
-वहीं मौनी आमवस्या से पहले प्रयागराज में संगम नोज पर मची भगदड़ को लेकर पूनम पांडे ने दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने मौनी आमवस्या के दिन ही पवित्र स्नान किया था।
-उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में कहा है- मौनी आमवस्या के दिन जो हादसा हुआ वो बहुत दुखद है। फिर भी लोग यहां मौजूद हैं, पहले की तरह ही भीड़ है। शक्ति कम हो जानी चाहिए पर श्रद्धा कम नहीं होनी चाहिए।
महाकुंभ 2025 में दिखा पूनम पांडे का ऐसा रूप
-जानकारी के अनुसार पूनम पांडे ने संगम तट पर डुबकी लगाते वक्त महाकाल लिखा हुआ शर्ट पहन रखा था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संगम में डुबकी लगाने के बाद पूनम पांडे हाथ जोड़े हुए प्रार्थना कर रही थीं।
-वहीं दूसरी वीडियोज में पूनम पांडे मेले में बैठे लोगों के बीच नजर आ रही हैं। संगम तट पर बोट में बैठकर पूनम पांडे ने गंगा-यमुना की लहरों के बीच पंक्षियों को दाना भी दिया। इस दौरान उन्होंने अपने ललाट पर तिलक लगा रखा था। उन्होंने अपनी सिर पर काले रंग का दुपट्टा भी डाल रखा था।\












Click it and Unblock the Notifications