Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सनी लियोनी जी, 3 दिन में माफी मांगे, वरना...', 'मधुबन में राधिका नाचे' गाने को देख भड़के MP के गृह मंत्री

'सनी लियोनी जी,3 दिन में माफी मांगे, वरना...', 'मधुबन में राधिका नाचे' गाने को देख भड़के MP के गृह मंत्री

मुंबई, 26 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ''मधुबन में राधिका नाचे'' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सनी लियोनी और गाने के मेकर्स पर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहात करने का आरोप है। इस गाने को सिंगर कनिका कपूर ने गाया है। अयोध्या के साधूं-संतों ने भी सनी लियोनी के इस गाने पर आपत्ति जताई है। अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सनी लियोनी पर भड़क गए हैं। एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार (26 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनी लियोनी को माफी मांगने को कहा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि 'मधुबन में राधिका नाचे' गाना हिंदुओ की भावना को आहत करने वाला है। नरोत्तम मिश्रा ने 3 दिनों के भीतर गाने को यूट्यूब से हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने एफआईआर की धमकी दी है।

Recommended Video

    Sunny Leone Song Controversy: Narottam Mishra ने दी FIR की चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    'सनी लियोनी के पास 3 दिनों का वक्त है, माफी मांगे नहीं तो...'

    'सनी लियोनी के पास 3 दिनों का वक्त है, माफी मांगे नहीं तो...'

    मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार (26 दिसंबर) को ट्वीट किया। नरोत्तम मिश्रा ने लिखा, ''कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। 'मधुबन में राधिका नाचे' ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोनी जी और शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे।''

    'अश्लील' डांस कर सनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहीं'

    'अश्लील' डांस कर सनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहीं'

    उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुजारियों ने भी सनी लियोन के "मधुबन में राधिका नचे" गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पुजारियों का कहना है कि सनी लियोनी "मधुबन में राधिका नचे" गाने पर "अश्लील" डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हूं।

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने कहा, "अगर सरकार अभिनेत्री (सनी लियोनी) के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे।"

    'सनी लियोनी को भारत में रहने की अनुमति नहीं दें...'

    'सनी लियोनी को भारत में रहने की अनुमति नहीं दें...'

    वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने कहा कि वह कोर्ट से मांग करेंगे कि सनी लियोनी को भारत में तब तक रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि वह अपना गाना यू-ट्यूब से हटा नहीं लेतीं और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती।

    अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा है कि सनी लियोनी अपने गाने को "अपमानजनक तरीके से" पेश करके बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।

    22 दिसंबर को रिलीज हुआ 'मधुबन में राधिका नाचे' गाना

    22 दिसंबर को रिलीज हुआ 'मधुबन में राधिका नाचे' गाना

    'मधुबन में राधिका नाचे' गाने का वीडियो 22 दिसंबर को रिलीज किया गया है। संगीत वीडियो को सारेगामा म्यूजिक द्वारा जारी किया गया था और इसमें कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने अपनी आवाज दी है। गाने में डांस करते हुए सनी लियोनी नजर आ रही हैं। इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था।

    जैसा कि गाना कृष्ण और राधा के प्रेम पर आधारित है, सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने सनी लियोनी के सेक्सी अवतार के कारण हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+