वनराज के 'अनुपमा' छोड़ने के बाद फैंस को एक और तगड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने किया अलविदा, बताई ये वजह
Madalsa Sharma Quit Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा फैंस का सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस शो को फैंस खूब पसंद करते हैं यही वजह है कि टीआरपी के मामले में ये नंबर 1 पर है। लेकिन इस बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
हाल ही में अनुपमा शो में वनराज शाह के किरदार से फेमस हुए सुधांशु पांडे ने अचानक 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इंस्टा पर लाइफ आकर शो छोड़ने की घोषणा की थी। वहीं अबएक और स्टार ने 'अनुपमा' छोड़ने की बात कंफर्म की है।

वरनाज शाह के बाद अब काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने भी अनुपमा छोड़ने का फैसला कर लिया है। ये खबर सामने आने के बाद कई फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। सुधांशु के जाने के बाद मदालसा को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि वह शो छोड़ सकती हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद ही ऐलान कर दिया है कि वह शो में नहीं नजर आने वाले हैं।
बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत के दौरान मदालसा शर्मा ने अनुपमा शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई है। एक्ट्रेस की मानें तो जब उन्हें काव्या के रोल करने के लिए तैयार हुईं थी तो उन्हें बताया गया था कि वह एक मजबूत महिला होती है जिसे एक शादीशुदा शख्स से प्यार हो जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से शो की कहानी अनुपमा, वनराज शाह और काव्या की नहीं रह गई।
मदालसा शर्मा ने यह भी बताया कि उनके किरदार में ज्यादा स्पार्क और मसाला नहीं बचा था। लेकिन उन्हें उम्मीद थी काव्या के रोल के लिए कुछ नए बदलाव किए जाएंगे जो कि नहीं हुए। अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो वह अनुपमा शो का हिस्सा रहतीं। ऐसे में मदालसा और राजन शाही ने आपसी सहमति से फैसला लिया कि एक्ट्रेस को अब अनुपमा छोड़ देना चाहिए।
बता दें कि, मदालसा शर्मा ने अनुपमा शो में काव्या जैसा नेगेटिव रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह वनराज शाह की दूसरी पत्नी थी। अनुपमा से अलग होने के बाद वनराज को काव्या से प्यार हो जाता है जिसके बाद शो को काफी अच्छी टीआरपी भी मिली थी। लेकिन अब वनराज शाह और काव्या दोनों ने ही शो छोड़ दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब अनुपमा शो की टीआरपी पर इसका असर पड़ेगा या नहीं।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुज को इस वजह से नहीं मिलेगी नौकरी, शाह परिवार में होगा जबरदस्त ड्रामा












Click it and Unblock the Notifications