Anupama Spoiler Alert: अनुज को इस वजह से नहीं मिलेगी नौकरी, शाह परिवार में होगा जबरदस्त ड्रामा
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में हर दिन कुछ ना कुछ नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। अब तक शो की कहानी में हर दिन नेगेटिव देखने को मिल रहा था। हालांकि ये सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। अपकमिंग एपिसोड में अनुज नौकरी के लिए परेशान होगा लेकिन उसे नहीं मिलेगी।
अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड
अपकमिंग एपिसोड में अनुज कपाड़िया को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह नौकरी मांगने के लिए अपनी जी-तोड़ कोशिशें लगा देता है लेकिन तब भी उसके हाथ में नौकरी नहीं लगती। दरअसल, अनुज अंकुश के विरोधी की कंपनी में जाकर नौकरी मांगेगा लेकिन वो मना कर देगा।

अनुज को नहीं मिलेगी नौकरी
अनुज को कंपनी का मालिक इसलिए नौकरी नहीं देगा क्योंकि उसे ऐसा लगता है कि इससे उसकी कंपनी को ही खतरा हो सकता है। ऐसे में अनुज के लिए मुश्किल हो जाता है कि आखिर वह बिना नौकरी के कैसे अपना गुजारा करेगा। इन सबके अलावा तोशु की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उसे डर लगने लगता है कि कहीं घर से निकाल ना दिया जाए।
आश्रम में मनाया जाएगा ओणम
इसके अलावा आशा भवन में ओणम का त्योहार मनाया जाएगा। बाला काका साउथ से हैं ऐसे में वो अपने यहां ओणम को बहुत मिस करते हैं। इसी वजह से आशा भवन में त्योहार सेलिब्रेट करने का फैसला लिया जाता है। इस दौरान काका और इंदिरा बेन की लव स्टोरी शुरू हो जाती है। वहीं सागर और मीनू भी एक दूसरे के और ज्यादा करीब आते हैं।
तोशु की बढ़ने वाली है मुसीबत
अनुपमा के अब अपकमिंग एपिसोड में अनुज जॉब ना मिलने की वजह से काफी टेंशन में आ जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ तोशु अब घर में एक नया ड्रामा करेगा। कुल मिलाकर शाह हाउस में ड्रामा खत्म नहीं होने वाला है। अब देखना होगा कि अपकमिंग एपिसोड में क्या नए ट्विस्ट आने वाला है। खैर ये तो एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: तोशु की वजह से फिर बढ़ेगी अनुपमा की मुश्किलें, इस पुराने किरदार की होगी एंट्री












Click it and Unblock the Notifications