Maalik Trailer: तड़तड़ाती गोलियां, खून खराबा और 'मालिक' बनने का फितूर, राजकुमार राव का दिखेगा नया अवतार

Maalik Movie Trailer Review: फ्रेम खुलता है और पुलिस वालों के चलने की आवाज आती है। सायरन बजता है और आवाज आती है तुम मजबूर का बेटा हो तुम, जो नहीं हो वो बनने की कोशिश न करो। गोली आवाज और दूसरे ही फ्रेम में खून से सना हुआ हीरो का मुंह दिखता है। इसके बाद सबकुछ कट टू कट घटने लगता है। कभी वो पिता से बात करता है। कभी वो बेरहमी से पीट रहा होता है। ये सब एक बयार की तरह बहता रहा है।

मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं। हीरो इसी की होड़ में हैं। इसके लिए वो साम दाम दंड भेद सब अपनाता है। बिना देखे लोगों को तड़ा तड़ गोलियां बरसाता है। पुलिस वाले उसके पैर छूते हैं। वो नोट की गड्डियों से बने हुए पंखे से हवा लेता है। लेकिन मिडिल क्लास परिवार का लड़का है। प्रेम में भी पड़ जाता है। इन्हीं सबके बीच एक पुलिस वाले की एंट्री भी होती है। ये सब साल 1988 में इलाहाबाद में हो रहा है। एक आम परिवार का लड़का मालिक बनने के लिए निर्दयी गैंगस्टर बन जाता है। उसकी सोच लाल बत्ती (नेताओं को मिला करती है) में घूमने का है।

Maalik Movie Trailer Review

ऊपर जो लिखा है, वो राजकुमार राव की फिल्म मालिक में हो रहा है। वो पहली बार ऐसे रोल में नजर आएंगे। राजकुमार की फिल्म का ट्रेलर जिस बारीकी से काटा गया है वो काफी थ्रिलर है। फिल्म अगर इसी करीने के बनाई गई है तो राजकुमार राव की इमेज बदल सकती है। वो तड़ातड़ गोलियां चला रहे हैं। मार काट कर रहे हैं। खून खराबा ऐसा कर रहे हैं, कागज फाड़ रहे हों। ये राजकुमार राव 2.O हैं। मालिक में उन्होंने जो किया है, वो उनसे पुलकित ने करवाया है। वो इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हैं। इसके पहले उन्होंने भक्षक और डेढ़ बीघा जमीन जैसी फिल्में बनाई हैं।

पुलकित की इस फिल्म के ट्रेलर में सब कुछ इतने अच्छे से बहता है कि 2:45 मिनट आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा सकते हैं। राजकुमार राव भी एक्शन में कंनवेंस करते हुए नजर भी आते हैं। फिल्म की कास्ट में राजकुमार राव के अलावा Prosenjit Chatterjee, Manushi Chhillar, Huma Qureshi, Swanand Kirkire और Sourabh Shukla जैसे एक्टर्स हैं। इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। वहीं बैकग्राउंड स्कोर केतन सोढा का है। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+