'जब दर्द से चीखती थीं मां तो...', भाई राकेश ने बताई राखी सावंत की हालत, बताया सलमान खान से क्या हुई बात
Rakhi Sawant Brother: भाई राकेश ने बताया कि राखी कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं क्योंकि उन्होंने अपना एक बड़ा सहारा खो दिया है। मां हमेशा राखी को हर काम में सपोर्ट करती थीं। वह राखी के साथ खड़ी रहती थीं।

Rakhi Sawant Brother: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत के ऊपर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने गत 29 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने खुद अस्पताल के बेड पर लेटीं अपनी मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही राखी ने लोगों को बताया था कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हो गया है और उनका इलाज चल रहा है जिस वजह से वह काफी तकलीफ में हैं। ऐसे में बीत कल उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस समय आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर राखी सावंत को सांत्वना दे रहे हैं और उनका हौसली भी बढ़ा रहे हैं। वहीं राखी के पति आदिल भी उन्हें इस मौके पर संभालते नजर आए। राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, अब कैमरे के सामने आकर राखी के भाई राकेश सावंत ने भी कई बातें लोगों के सामने रखी हैं।

राखी सावंत के भाई ने किए कई खुलासे
आपको बता दें कि राखी सावंत की मां जया भेड़ा की उम्र 73 वर्ष थी। उन्होंने आनंद सावंत नाम के एक शख्स से दूसरी शादी की थी। हालांकि उनके दूसरे पति भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2012 में हार्ट अटैक से जया भेड़ा के दूसरे पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से राखी सावंत की मां काफी टूट गई थीं। वह काफी अकेली भी पड़ गई थीं। वहीं राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने ईटाइम्स टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस दुख भरे माहौल में बहन राखी से एक्टर सलमान खान ने फोन पर बात की है और उन्हें सांत्वना दी है। राकेश का कहना है कि वह सलमान खान के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन लोगों की काफी मदद की है।

राकेश सावंत ने बताया बहन राखी का हाल
राकेश सावंत ने बताय- मां की मौत से सभी लोग टूट गए हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर और कैंसर हो गया था। इंफेक्शन उनके पूरे शरीर में फैल गया था। वह क्रिटिकेयर अस्पताल और मलाड के बालाजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। कल, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हुआ और हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। अपनी मां जया के बारे में बात करते हुए, राकेश ने कहा- वह बहुत दर्द में थीं लेकिन अब एक बेहतर जगह पर है।
'मां हर रोज अस्पताल में दर्द से चीखती थीं'
राकेश सावंत ने आगे कहा- पिछली बार उन्होंने मुश्किल लड़ाई लड़ी और ठीक होकर हमारे पास वापस आ गई थीं लेकिन इस बार ये भगवान की इच्छा थी। वह उन्हें और ज्यादा दर्द में नहीं देखना चाहते थे और हम सभी को भी लगता था कि मां ने बहुत कुछ सह लिया है। वह अस्पताल में हर रोज दर्द से चीखती थीं और यह देखकर हम सबका दिल दहल जाता था। हम लोग खुद चाहते थे कि उन्हें जल्द से जल्द राहत मिले ताकि उन्बें और ज्यादा दर्द सहना न पड़े। उनका दर्द देखकर हर कोई रोने लगता था। वह अब इस दर्द से मुक्ति पा चुकी हैं। उन्होंने काफी लंबे समय तक इसे झेला था। अब वह भगवान के पास चली गई हैं और एक बेहतर जगह पर है, भगवान उन्हें शांति दे।

सलमान खान ने पूछा राखी का हालचाल
राकेश सावंत ने बातचीत में आगे बताया- इंडस्ट्री से हर कोई उन्हें फोन कर रहा है और अपनी संवेदनाएं दे रहा है। सलमान खान ने भी फोन पर राखी से बात की है और उनका हालचाल पूछा है। मां और राखी की मदद करने वाले सभी लोग हमसे मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने आगे बताया- सलमान खान की बदौलत ही हमारी मां तीन साल और जिंदा रहीं क्योंकि उन्होंने उनका ऑपरेशन करवाया था और अस्पताल का सारा खर्च भी उठाया था। फिलहाल बिग बॉस के मेकर्स से लेकर हर कोई उन्हें अपनी संवेदनाएं दे रहा है क्योंकि मां ने भी फिल्मों में काम किया था और बिग बॉस का भी हिस्सा रही थीं। इंडस्ट्री में हर कोई उन पर प्यार लुटाता था। वह काफी खुशमिजाज महिला थीं।
राखी सावंत की मां का अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि मां की मौत के बाद राखी सावंत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हर वीडियो में फूट फूटकर रोती नजर आईं। ऐसे में भाई राकेश ने बताया कि राखी कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं क्योंकि उन्होंने अपना एक बड़ा सहारा खो दिया है। मां हमेशा राखी को हर काम में सपोर्ट करती थीं। वह राखी के साथ खड़ी रहती थीं। ऐसे में मां की मौत की खबर के बाद से राखी नियंत्रण से बाहर है, उसे नहीं पता कि क्या करना है क्योंकि मां उसके लिए सब कुछ थी।
'अब राखी ही परिवार की मुखिया हैं'
राकेश सावंत ने आगे कहा- हमने कभी नहीं सोचा था कि हम कभी मां के बिना रहेंगे। हमें नहीं पता कि आगे क्या करना है और हम दोनों बिल्कुल ब्लैंक हो गए हैं। हमारी मां पूरा घर संभालती थीं। हम दोनों को अब कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। मेरी मां राखी की रीढ़ की हड्डी थीं लेकिन अब राखी ही परिवार की मुखिया हैं और उन्हें हमारी देखभाल करनी है। उस जगह को भरने में कुछ समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications