सोनू सूद की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट? जानें क्या है आरोप
Sonu Sood News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद सोनू सूद कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। लुधियाना कोर्ट ने सोनू सूद के खिलाफ गैर जमानती-वारंट जारी किया है। ये वारंट सोनू सूद को 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी से जुड़े केस के संबंध में कोर्ट ने जारी किया है।
लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ ये गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने ये समन लुधियाना के एडवोकेट राजेश खन्ना के द्वारा मोहित शुक्ला के खिलाफ दायर 10 लाख के धोखाधड़ी मामले के संबंध में जारी किया गया है।

वकील राजेश खन्ना का दावा है कि मोहित शुक्ला ने उन्हें धोखा देकर निवेश करवया था। नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया गया था। इस मामले में गवाही देने के लिए सोनू को कोर्ट में बुलाया गया था। सूद के गवाही देने के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने गुरवार को एक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
कोर्ट ने आदेश में क्या कहा?
कोर्ट ने सोनू सूद के नाम पर गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए कहा "सोनू सूद को समन या वारंट जारी किया गया है, लेकिन वह उपस्थित होने में विफल रहे आपको इस प्रकार उक्त सोनू सूद को गिरफ्तार करने और न्यायालय के समक्ष पेश करने का आदेश दिया जाता है।"
सोनू सूद की फिल्म
एक्शन थ्रिलर फ़तेह का निर्देशन करके अपने फ़िल्मी करियर में नया आगाज किया है। ये फिल्म साइबर अपराध के खिलाफ़ लड़ाई के खिलाफ है। इस्तांबुल, दुबई और अमेरिका समेत अन्य जगहों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई। हालांकि बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब तक ये फिल्म 15 करोड़ से भी कम की कमाई की।
Punjab | Ludhiana's Judicial Magistrate Ramanpreet Kaur has issued an arrest warrant against Bollywood actor Sonu Sood.
The summon has been issued in connection with a fraud case of Rs 10 lakh filed by a Ludhiana-based lawyer Rajesh Khanna against one Mohit Shukla, in which he… pic.twitter.com/XjXA2YVBw1
— ANI (@ANI) February 6, 2025












Click it and Unblock the Notifications