Gadar में लखनऊ इमामबाड़ा बना था पाकिस्‍तान, जानें इस बार कहां मचेगी 'गदर 2'

गदर 2 रिलीज अगस्‍त में रिलीज होगी, पहली गदर में शूटिंग लखनऊ इमामबाड़ा में हुई थी, तो क्‍या इस बार फिल्‍म में नजर आएगा लखनऊ?

अशरफ अली! आपका पाकिस्‍तान जिंदाबाद है, इससे हमें कोई ऐतराज नहीं लेकिन हमारा हिंदुस्‍तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा।

15 जून 2001 में रिलीज हुई सुपर-डूपर फिल्‍म 'गदर: एक प्रेम कथा' सनी देओल का ये डॉयलाग सुनकर पूरा सिनेमाघर दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। वहीं अब गदर फिल्‍म के डॉयरेक्‍टर अनिल शर्मा "गदर-2' लेकर आ रहे हैं गदर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है और 11 अगस्‍त को गदर 2 रिलीज होगी।

Gadar

2001 में रिलीज हुई गदर फिल्‍म में जो पाकिस्‍तान दिखाया गया वो रियल पाकिस्‍तान नहीं बल्कि लखनऊ का ऐतिहासिक इमामबाड़ा और अन्‍य जगहों पर शूटिंग हुई थी। गदर में पाकिस्‍तान पहुंचे सनी देओल और अमरीश पुरी के सीन में जो पाकिस्‍तान नजर आ रहा है वो लखनऊ का छोटा इमामबाड़ा था।

गदर में हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन जानें कहां हुआ था शूट?

वहीं गदर फिल्‍म का आइकॉनिक सीन जिसमें पाकिस्‍तान में सनी देओल गुस्‍से में आकर डॉयलाग बोलते हुए जमीन से पूरा हैंडपंप उखाड़ देते हैं, उस हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन को लखनऊ के फ्रांसिस कॉन्वेंस स्टूल में शूट किया गया था।

अमीषा ने वीडियो शेयर कर खोला था ये राज

अभी हाल ही में फिल्‍म की एक्‍ट्रेस अमीषा पटेल ने इस बात का खुलासा करते हुए उसी कॉलेज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था गदर की सबसे आइकॉनिक लोकेशन (लखनऊ) ..यहीं आइकॉनिक पंप वाला सीन... हिंदुस्तान जिंदाबाद

अब जबकि गदर 2 रिलीज होने वाली है ये जानना अहम होगा कि गदर 2 का ऑइकन सीन कहां शूट हुआ है, क्‍या इस बार गदर 2 के पाकिस्‍तान में नवाबों का शहर लखनऊ नजर आएगा?

गदर 2 में नजर आएंगे ये तीन राज्‍य

गदर 2 की शूटिंग भारत के 3 राज्‍यों में हुई है। जिसमें यूपी, हिमाल प्रदेश, मध्‍य प्रदेश शामिल है। फिल्‍म के दो सीन में मध्‍य प्रदेश नजर आएगा। राज्‍य के मांडू शरह के पास आर्मी कैंप में फिल्‍म का वो सीन शूट किया गया जिसमें सनी देओल आर्मी जवानों से फाइट करते नजर आएंगे।

गदर 2 का क्‍लाइमेक्‍स सीन में क्‍या नजर आएग लखनऊ?

इस सवाल का जवाब है हां है, फिल्‍म गदर 2 का क्‍लाइमेक्‍स सीन नवाबों के शहर लखनऊ में ही किया गया है। यानी गदर 2 में भी दिखाए गए पाकिस्‍तान में लखनऊ नजर आएगा। हालांकि इस बाद इसमें इमामबाड़ा नहीं लखनऊ का बहुत ही पुराना और फेमस स्‍कूल ला मार्टिनियर कॉलेज नजर आएगा। फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स इसी कॉलेज में शूट किया गया है।

इसके अलावा लखनऊ के पास के एक गांव जिसका नाम पालमपुर बताया जा रहा है वहां पर भी गदर 2 के कुछ सीन की शूटिंग हुई थी।

'गदर एक प्रेम कथा' ने तोड़ दिए थे कमाई के सारे रिकार्ड

गदर 2 में सनी देओल के साथ एक्‍ट्रेस अमीषा पटेल ही दिखाई देंगी जिन्‍हें गदर फिल्‍म ने रातों-रात स्‍टार बना दिया था। बता दें गदर फिल्‍म ने 78 करोड़ रुपयों की कमाई करते हुए रिकॉर्ड बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+