Love Story: जब कपिल ने गिन्नी से कहा था-'तेरी गाड़ी की कीमत मेरी कमाई से ज्यादा इसलिए नहीं हो सकती शादी'
नई दिल्ली, 10 जनवरी। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा आज जिस मुकाम पर हैं वहां पर पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है। दौलत-शौहरत के सेज पर बैठे कपिल शर्मा को यह मुकाम उनकी मेहनत की वजह से नसीब हुआ है । उन्होंने काफी संघर्ष के बाद अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कपिल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि 'एक वक्त था, जब उनके पास आर्थिक समस्या थी, जिसको दूर करने के लिए वो थियेटर किया करते थे।'

कपिल ने याद किए पुराने दिन
इसी वजह से उनका कई स्कूल-कॉलेज में आना-जाना होता था। इसी दौरान उनकी मुलाकात गिन्नी चतरथ से हुई थी। कपिल ने कहा कि 'गिन्नी काफी सुंदर हैं तो जाहिर है मेरा भी ध्यान उनकी ओर चला गया था। हालांकि वो मुझसे चार-पांच साल जूनियर थीं, मैं जब कमर्शियल आर्ट्स में पीजी डिप्लोमा कर रहा था, उस वक्त वो जालंधर कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थीं।'

'जिस गाड़ी से आप कॉलेज आती हैं ना... '
'हम थियेटर के काम से फिर अक्सर मिलने लगे, वो पढ़ने में काफी होशियार थीं इसलिए मैंने उन्हें अपना असिस्टेंट बना लिया, फिर मुझे धीरे-धीरे ये पता चला कि वो मुझे पसंद करती हैं तो मैंने एक दिन उन्हें कहा कि 'जिस गाड़ी से आप कॉलेज आती हैं ना, उसकी कीमत मेरे पूरे परिवार की कमाई से भी ज्यादा है। इसलिए ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता है। लेकिन मुझे क्या पता था कि मेरी जिंदगी के सारे कोमल पन्ने उन्हीं के जरिए लिखे थे और ये उनका विश्वास और प्यार ही है कि आज हम हमसफर बन गए। '

कपिल और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की
आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की थी। आज दोनों दो बच्चों के मम्मी-पापा बन चुके हैं और अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा खुश हैं। हालांकि गिन्नी, कपिल के साथ सोशल इवेंट में थोड़ा कम ही नजर आती हैं और वो सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।

गिन्नी मेरी शक्ति हैं: कपिल शर्मा
ये कोई पहला मौका नहीं है जब कपिल ने अपनी लाइफ पार्टनर गिन्नी के बारे में इतनी प्यारी बातें कही हैं। इससे पहले भी कपिल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'गिन्नी उनकी शक्ति हैं, उन्हीं की पूजा और प्यार के बदौलत ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंच पाया हूं, मैं उनके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता हूं, ये उनका ही भरोसा था,जिसके कारण आज हम साथ हैं।'
'अगर हमें मिलना है तो'
कपिल ने कहा था कि 'उनका और गिन्नी का फायनेंशियल स्टेटस बिलकुल अलग था, हम अलग-अलग कास्ट के भी हैं। मैंने खुद गिन्नी को कहा था कि अब हम कभी नहीं मिलेंगे।' लेकिन गिन्नी ने कहा था कि'अगर हमें मिलना है तो फिर उसमें आप भी कुछ नहीं कर सकते हैं'।

कपिल-गिन्नी ने 13 साल एक-दूसरे को डेट किया
कहा जाता है कि 'जब कपिल ने 2007 में लाफ्टर चैलेंज शो जीता और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक हुई तो कपिल की मां खुद उनका रिश्ता लेकर गिन्नी के घर गईं लेकिन उस वक्त भी गिन्नी के पिता ने रिश्ते की बात से इंकार कर दिया था लेकिन फिर धीरे-धीरे स्थिति बदली और फिर एक दिन वो मान गए और फिर कपिल-गिन्नी की शादी हो गई। आपको बता दें कि कपिल-गिन्नी ने 13 साल एक-दूसरे को डेट किया है और उसके बाद दोनों की शादी हुई है।'
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications