राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, पढ़िए कपूर फैमिली की दिलचस्प लव स्टोरी, एक ने तो लिपस्टिक से भरी मांग
राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, पढ़िए कपूर फैमिली की दिलचस्प लव स्टोरी, एक ने तो लिपस्टिक से भरी मांग
मुंबई, 14 अप्रैल: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कपूर फैमिली हमेशा से अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहे हैं। कपूर खानदान में पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी करने वाले हैं। आलिया और रणबीर एक-दूसरे को 18 सालों से डेट कर रहे हैं। कपूर खानदान से बॉलीवुड को कई जनरेशन से एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स तक मिले हैं। कपूर खानदान के फिल्मी करियर के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन इस स्टोरी में हम आपको कपूर खानदान के बेटे और उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

1. पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी मेहरा कपूर की लव स्टोरी
पृथ्वीराज कपूर कपूर परिवार से अभिनय करने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने 1929 में हिंदी सिनेमा में प्रवेश किया था। उनके पिता, बशेश्वरनाथ कपूर, पेशावर (पाकिस्तान) में भारतीय शाही पुलिस में एक पुलिस अधिकारी थे। पृथ्वीराज कपूर की शादी रामसरनी मेहरा कपूर से हुई थी, जिन्हें 1923 में राम के नाम से जाना जाता था। पृथ्वीराज और राम के तीन बेटे थे, राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर और उन सभी ने अभिनय को अपने पिता से विरासत में लिया था। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम उर्मी है।

2. राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की लव स्टोरी
पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे राज कपूर एक शानदार अभिनेता के साथ-साथ एक निर्देशक भी थे। राज कपूर ने मई 1946 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी। कृष्णा मल्होत्रा राज कपूर के मामा की बेटी थीं। उस वक्त एक मशहूर मैगजीन ने इस शादी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि राज ने अपनी चचेरी बहन से शादी करके अपना करियर समाप्त कर लिया है। असल में ये शादी परिवार ने तय की थी, वे एक पारंपरिक लड़की चाहते थे।
बाद के सालों में राज कपूर के नरगिस, वैजयंतीमाला और यहां तक कि दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस पद्मिनी जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ उनके अफयेर की खबरें सामने आई थीं। हालांकि न तो राज कपूर ने और न ही किसी एक्ट्रेस ने सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार किया था। राज और कृष्णा कपूर के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। राज और कृष्णा की दो बेटियां हैं, रितु नंदा और रीमा कपूर जैन।

3. शम्मी कपूर की लव स्टोरी
पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे शम्मी कपूर अपने समय की कई लड़कियों के दिल की धड़कन थे। उन्होंने 1955 में अपनी फिल्म रंगीन रातें के सेट पर गीता बाली को प्रपोज किया था। प्रपोज के बाद चार महीने के भीतर ही उन्होंने मुंबई के बाणगंगा मंदिर में शादी कर ली थी। कहा जाता है कि इस शादी में मंदिर में लोग सिंदूर लाना भूल गए थे इसलिए गीता बाली की मांग शम्मी कपूर ने लिपस्टिक से भरी थी।
24 अगस्त 1955 को, शम्मी कपूर और गीता बाली शादी के बंधन बंधे। 1956 में शम्मी कपूर और गीता बाली को पहला बेटा आदित्य राज कपूर हुआ। पांच साल बाद कपल को 1961 में बेटी हुई। लेकिन इन दोनों की शादी सिर्फ 10 सालों तक चली। गीता बाली की मौत 1965 में चेचक से हुई थी।
गीता बाली की मौत के बाद शम्मी कपूर ने अपने दोस्त रघुवीर सिंह की बहन नीला देवी से शादी की। नीला देवी उस समय भावनगर राज्य के शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं और उनके माता-पिता कपूर खानदान के साथ एक अच्छा बंधन साझा करते थे। शम्मी कपूर और नीला देवी की शादी 27 जनवरी 1969 को हुई थी और वह उनसे 10 साल छोटी थीं।

4. शशि कपूर की लव स्टोरी
शशि कपूर ने इंग्लैंड की रहने वालीं जेनिफर केंडल से शादी की थी। इनकी लव लाइफ बहुत दिलचस्प थी। 1956 में थिएटर समूहों में काम करते हुए शशि कपूर ने कलकत्ता में अंग्रेजी अभिनेत्री जेनिफर केंडल से मुलाकात की थी। शशि एक सहायक मंच प्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे और अपने पिता के थिएटर समूह, पृथ्वी थिएटर के लिए एक अभिनेता के रूप में भी काम कर रहे थे। वहीं जेफ्री केंडल का शेक्सपियरियन ग्रुप भी वहां मौजूद था और जेनिफर जेफ्री की बेटी थीं।
कुछ मुलाकातों के बाद, शशि और जेनिफर को एहसास हो गया था कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। जेनिफर के परिवार शादी के लिए पहले तो राजी नहीं थे लेकिन भाभी गीता बाली के समर्थन से, शशि कपूर और जेनिफर ने 2 जुलाई, 1958 को शादी कर ली थी। बाद में दोनों ने एक साथ कुछ फिल्मों में काम भी किया था। उनके तीन बच्चे थे, कुणाल, करण और संजना कपूर हैं। 1984 में जेनिफर की कैंसर से मृत्यु हो गई थी, जिससे शशि भावनात्मक रूप से टूट गए थे और 79 साल की उम्र में शशि कपूर का भी 5 दिसंबर 2017 को निधन हो गया था।

5. रणधीर कपूर की लव स्टोरी
राज कपूर के सबसे बड़े रणधीर कपूर को बी-टाउन के सबसे सफल एक्टर में से एक थे। ''कल आज और कल'' फिल्म की शूटिंग के दौरान रणधीर को अपनी को-स्टार बबीता से प्यार हो गया था। 6 नवंबर 1971 को रणधीर और बबीता ने शादी के बंधन में बंध गए थे। तीन साल बाद, 1974 में उन्हें अपने पहले बच्चे, करिश्मा कपूर को जन्म दिया था। 1980 में उनकी दूसरी बेटी करीना कपूर का जन्म हुआ। 1988 में बबीता ने रणधीर कपूर का साथ छोड़ दिया था।

6. ऋषि कपूर की लव स्टोरी
बॉलीवुड के चिंटू बॉय यानी ऋषि कपूर को फिल्मी की शूटिंग के दौरान ही नीतू सिंह से प्यार हो गया था। दोनों की कई फिल्में उनकी बेस्ट जोड़ी की वजह से हिट हो गई थी। पहले तो राज कपूर इस शादी के खिलाफ थे लेकिन बाद में वो राजी हो गए थे। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर।

7. रणबीर कपूर की लव स्टोरी
रणबीर कपूर बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभियन के लिए जाने जाते हैं। साल 2018 से लह आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और 14 अप्रैल 2022 को उनकी शादी होने वाली है। आलिया भट्ट के पहले रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications