संजय लीला भंसाली 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अब मध्य प्रदेश के इस शहर में करेंगे, ब्रिटिश-काल से है खास कनेक्शन
Love And War: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अब मध्य प्रदेश के महू शहर में होगी। इस पीरियड ड्रामा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म का एक हिस्सा ब्रिटिश-युग के सीन से भरा होगा। जो 'लव एंड वॉर' के इंपॉर्टेंट सीन में से होगा। इसकी शूटिंग महू में की जाएगी।
मुंबई में शेड्यूल के पूरा होने के बाद, फिल्म की टीम महू जाएगी। यहां 15 दिन का शूटिंग शेड्यूल होगा। महू को उसके ऐतिहासिक महत्व और सुंदरता के लिए चुना गया है। यह शहर एक समय पर ब्रिटिश राज की साउथ कमांड के पांचवें डिवीजन का मुख्यालय था। महू की पुरानी सड़कें और ओल्ड एरा की इमारतें भंसाली के विजन को नया मोड़ देंगी।

इसके अलावा, संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच तगड़े फेसऑफ सीन शूट करने की प्लानिंग में हैं। इस समय संजय अपनी टीम के साथ एक ग्रैंड सेट की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें ये दो बड़े और वर्सटाइल एक्टर्स एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देंगे। भंसाली ने रणबीर और विक्की के बीच डायलॉग से भरे इस ड्रामेटिक सीन को प्लान और डिज़ाइन करने में काफी वक़्त लगाया है। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग 2025 के आखिर तक पूरी करना चाहते हैं। फिल्म की 100 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और 90 दिन का काम अभी भी बाकी है। फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा मुंबई के कई अलग-अलग स्टूडियो में शूट किए जाएंगे। भंसाली फिलहाल रोम में हैं। वो यहां लोकेशन देखने गए हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा यूरोप में भी शूट होगा।
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर लोगों में जोश बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ भंसाली की यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होने वाली है। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications