बॉयफ्रेंड के साथ डेट के बाद मॉडल हुई मोटी तो चढ़ा बोल्डनेस का बुखार, खतरे से खेल फिगर बनाया हॉट
अमेरिकी एक्टर स्टीव हार्वे की बेटी मॉडल लॉरी हार्वे ने 14 मई को सोशल मीडिया एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि अभिनेता माइकल बी जॉर्डन के साथ डेटिंग करने के बाद से उनका वजन करीब 7 किलो बढ़ गया है। मॉडल को उसके कोई कपड़े तक फिट नहीं आ रहे थे। ऐसी स्थिति में मॉडल अपने फ्यूचर को लेकर चिंतित हो गई।

हॉट दिखने के लिए हर्वे ने की कड़ी मेहनत
हर्वे ने खुद को फिर से फिट और हॉट बनाने की ठान ली। वे किसी भी कीमत पर अपना फिगर पहले जैसा बनाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कमरतोड़ मेहनत की। मॉडल ने सप्ताह में पांच से छह बार वर्कआउट पाइलेट्स, स्प्रिंट इंटरवल सर्किट, हाइकिंग और कभी-कभी दिन में दो बार एक्सरसाइज किया।

महज 1200 कैलोरी से चलाया काम
मॉडल लॉरी हर्वे ने खाने में भी मॉडल ने विशेष ध्यान दिया। एक दिन में अधिकतम 1,200 कैलोरी ली। मॉडल के डाइटीशियन की मानें तो हर्वे ने एक दिन में जितनी कम कैलोरी ली इससे तो उन्हें कुपोषण, सुस्ती, थकान, कब्ज, सिरदर्द और चक्कर आना, ऐंठन, मुंह सूखना और बालों के पतले होने या झड़ने का खतरा हो सकता था। इसके बावजूद हर्वे ने अपने फिगर लिए यह रिस्क उठाया।

हर्वे जैसी डाइटिंग खतरनाक
डाइटीशियन्स की मानें तो वजन घटाने के लिए सेलीब्रिटी या फिर मॉडल किसी भी हद तक चले जाते हैं। लेकिन यह वास्तव में बेहद खतरनाक हो सकता है। क्योंकि ऐसे लोगों की लंब फैन फॉलोविंग रहती है। आमतौर पर मॉडल्स की कॉपी कर कोई डाइटिंग करे तो वह मुश्किल में पड़ सकता है।

3 साल के बच्चों वाली डाइट
लोरी हार्वे ने माइकल बी जॉर्डन के साथ डेटिंग के बाद से डाइटिंग के दौरान जितनी कैलोरी वाली डाइड वह केवल 3 साल के बच्चों के लिए थी। हालांकि उनके डाइटीशियन ने उन्हें आगाह कर दिया था। हर्वे को बताया गया था इतनी कम डाइट से उन्हें कुपोषण और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। लेकिन हार्वे की यह जिद थी। वह किसी भी कीमत पर अपना पहले जैसा फिगर चाहती थीं।

मैंने जो चाहा वही किया
हार्वे ने अपने इस खतरनाक डाइटिंग पर कहा कि मैंने अपने शरीर के लिए यह सब किया। लाइफ में हर किसी की अलग चाहत होती है। उन्होंने कहा कि वे हॉट दिखना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपनी इस जरूरतों को पूरा करने के लिए किया।












Click it and Unblock the Notifications