लॉकअप: बड़े कारोबारी की पत्नी के साथ सोने के दावे पर तहसीन ने अब कही नई बात

मुंबई, 17 मार्च: इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप' की काफी चर्चा में हैं। एकता कपूर का ये शो है, जिसे कंगना रनौत होस्ट कर रही हैं। शो की शुरुआत से ही इसमें शामिल कंटेस्टेंट लगातार ऐसी बातें कर रहे हैं, जिससे कंट्रोवर्सी हो रही है। हाल ही में शो में शामिल तहसीन पूनावाला ने कहा था कि देश के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन की बीवी के साथ वो सो चुके हैं। उनके इस दावे से काफी विवाद हुआ लेकिन अब वो इससे पलट गए हैं।

शो की टीआरपी के लिए की विवादित बातें

शो की टीआरपी के लिए की विवादित बातें

तहसीन पूनावाल ने बड़े बिजनेसमैन की पत्नी के साथ रात गुजारने के अपने दावे पर कहा है कि इसको गलत तरह से लिया गया है। रियलिटी शो की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए उन्होंने ये सब कहा था। तहसीन का कहना है कि शो की शुरुआत में ही निर्माताओं के साथ कुछ सीक्रेट शेयर करने के लिए कहा गया था, जिसका इस्तेमाल शो में होना था। उन्होंने जो अब कहा है उसको गलत समझा गया और एक दूसरे एंगल से पेश किया गया।

ये 20 साल पहले की बात

ये 20 साल पहले की बात

तहसीन ने कहा कि जो उन्होंने कहा है उसका आज कोई मतलब नहीं है क्योंकि यह करीब 20 साल पहले की बात है। अब ये मेरे लिए केवल एक रियलिटी शो स्टंट था। मैंने एक सीक्रेट का खुलासा किया क्योंकि रियलिटी शो आखिरकार एक गेम ही है।

क्या कहा था तहसीन ने

क्या कहा था तहसीन ने

पॉलिटिकल एनालिस्ट तहसीन ने लॉकअप शो में खुलासा किया था कि वो कई उद्योगपतियों की पत्नियों के साथ सो चुके हैं। उन्होंने ये भी बताया कि जब वो अपनी पत्नी को डेट कर रहे थे तो उसे ये सब बता दिया था। तहसीन पूनावाला अब शो से निकल चुके हैं। शो से निकलने के बाद भी कई सनसनीखेज बातें कर रहे हैं।

शो को मिल रही चर्चा

शो को मिल रही चर्चा

लॉकअप नाम के इस रियलिटी शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जा रहा है। शो की शुरुआत में कुल 16 प्रतियोगी थे, जो 72 दिनों के लिए लॉकअप में बंद रहेंगे। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं और कंगना रनौत इस शो को होस्ट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+