Video: नोरा के साथ क्या था प्रिंस का रिश्ता, तंज सुन भड़के एक्टर, कहा-शादीशुदा हूं, बेटा दोबारा पर्सनल गई ना..

Video: नोरा के साथ पास्ट की बातें सुन आपा खो बैठे प्रिंस नरूला, कहा- 'शादीशुदा हूं, बेटा अगर तू दोबारा पर्सनल गई ना...'

मुंबई, 18 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी टीवी शो ''लॉकअप'' इन दिनों चर्चा में है। शो के 300 मिलियिन व्यूज भी पूरे हो गए हैं। रविवार (17 अप्रैल) वीकेंड के एपिसोड में एक चैलेंजर के रूप में लॉक अप में अभिनेता प्रिंस नरूला आए थे। रियलिटी टीवी शो के नवीनतम एपिसोड में एक टास्क के दौरान एक बड़ी लड़ाई छेड़ते हुए देखा गया। इसी लड़ाई के बीच में शो की कंटेस्टेंट आज़मा फलाह ने प्रिसं नरूला के बीते लाइफ के बारे में टिप्पणी की। आज़मा फलाह ने एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के साथ प्रिंस की बीती जिंदगी के बारे में कमेंट किया। जिसको लेकर प्रिंस अपना आपा खो बैठे और भड़क गए।

'प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने तो भाव ही नहीं दिया...'

'प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने तो भाव ही नहीं दिया...'

सोमवार (18 अप्रैल) को जारी लॉक अप के एक नए प्रोमो में आजमा फलाह प्रिंस नरूला के साथ नोरा फतेही के रिश्ते को लेकर कमेंट किया। असल में प्रिंस नरूला और नोरा फतेही बिग बॉलस सीजन-9 में एक देखे गए थे। इस सीजन में नोरा और प्रिंस के केमेस्ट्री की बहुत चर्चा हुई थी। इसी को लेकर आज़मा फलाह ने कमेंट करते हुए बोला, "प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने तो भाव ही नहीं दिया...।''

आज़मा की बात सुन अपना आपा खो बैठे प्रिंस

आज़मा की बात सुन अपना आपा खो बैठे प्रिंस

प्रिंस नरूला आजमा फलाह की टिप्पणी पर नाराज हो गए और अपना आपा खो बैठे। प्रिंस नरूला ने अपने निजी जीवन के बारे में कुछ भी न कहने की आजमा फलाह को चेतावनी दी। प्रिंस ने कहा, ''बेटा अगर अब तू दोबारा पर्सनल गई ना, बहुत बुरा होगा अगर तू दोबारा पर्सनल गई तो फिर देख लेना।''

'मैं एक शादीशुदा आदमी हूं...चुप हो जा...'

'मैं एक शादीशुदा आदमी हूं...चुप हो जा...'

प्रिंस नरूला ने आजमा फलाह गुस्से में फिर कहा, '' मैं एक शादीशुदा आदमी हूं... चुप हो जा...।'' इसके बाद प्रिंस आजमा के सूटकेस को आम क्षेत्र में ले जाने के लिए आगे बढ़े और कहा, '' "सारा सामन उठाके बहार फेंक दूंगा तेरा मैं...दोबारा ऐसी हरकत ना करना।''

प्रिंस ने Bigg Boss में किया था युविका चौधरी को प्रपोज

प्रिंस ने Bigg Boss में किया था युविका चौधरी को प्रपोज

प्रिंस नरूला ने एक्ट्रेस युविका चौधरी से शादी की है। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी दोनों 2016 में बिग बॉस सीजन 9 में दिखाई दिए थे। प्रिंस को शो के दौरान ही युविका चौधरी से प्यार हो गया था। प्रिंस ने जैसे ही युविका को अपने दिल की बात बताई, युविका को शो से उसके बाद बाहर निकाल दिया गया था। जिसके बाद नोरा फतेही ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस में एंट्री ली थी।

नोरा के साथ क्या था प्रिंस का रिश्ता?

नोरा के साथ क्या था प्रिंस का रिश्ता?

जैसे ही नोरा फतेही ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस में एंट्री ली, प्रिंस और नोरा की रोमांस के बारे में अफवाहें सामने आने लगीं। प्रिंस नरूला ने बाद में कबूल किया कि वह नोरा को डेट कर रहे हैं। जबकि बाद में प्रिंस ने कहा था कि वह उन्हें पसंद करती हैं लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह उन्हें डेट कर रही हैं।

बिग बॉस जीतने के बाद प्रिंस ने 2018 में युविका से की शादी

बिग बॉस जीतने के बाद प्रिंस ने 2018 में युविका से की शादी

बिग बॉस शो जीतने वाले प्रिंस नरूला ने आखिरकार अक्टूबर 2018 में युविका चौधरी के साथ शादी की थी। शादी के बाद प्रिंस नरूला और अधिक रियलिटी शो के साथ-साथ थोड़ा प्यार, बर्नआउट, इल्ज़ाम और प्यार होया ऐ सहित संगीत वीडियो में एक साथ दिखाई दिए।

कई शो में एक साथ दिखाई दिए प्रिंस नरूला-युविका

कई शो में एक साथ दिखाई दिए प्रिंस नरूला-युविका

बिग बॉस के अलावा प्रिंस ने युविका के साथ रोडीज, एमटीवी स्प्लिट्सविला और नच बलिए जैसे रियलिटी शो भी जीते हैं। उन्होंने रविवार (18 अप्रैल) को कंगना रनौत के होस्ट शो लॉक अप में चैलेंजर के तौर पर एंट्री ली। शो में मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, अली मर्चेंट, सायशा शिंदे, अंजलि अरोड़ा, शिवम शर्मा और पायल रोहतगी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+