'खबरों में रहने के लिए प्रिंस नरूला खुद पर ही दर्ज करवाते हैं मुकदमा', पायल की बात सुन फैंस को लगेगा झटका
'खबरों में रहने के लिए प्रिंस नरूला खुद पर ही दर्ज करवाते हैं मुकदमा', पायल की बात सुन फैंस को लगेगा झटका
मुंबई, 19 अप्रैल: चल रहे रियलिटी शो लॉक अप में इन दिनों रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला दिखाई दे रहे हैं। प्रिंस नरूला के आने के बाद शो में और भी हलचल बढ़ गई है। लॉक अप के सोमवार (18 अप्रैल) के एपिसोड में शो की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने दावा किया कि रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला खबरों में बने रहने के लिए खुद पर ही केस फाइल करवाते हैं। पायल रोहतगी ने दावा किया कि प्रिंस नरूला के मैनेजर ने प्रिंस के खिलाफ मामले दर्ज करवाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह खबरों में बना रहें। बता दें कि प्रिंस ने रविवार (17 अप्रैल) को शो में 'ट्रबलमेकर' के रूप में एंट्री की। जबकि पायल शो की एक प्रतियोगी हैं, जिसमें कंगना रनौत होस्ट हैं।

पायल और प्रिंस के बीच हुई जमकर लड़ाई
शो से बेदखल करने के लिए चार्जशीट के लिए नामों को सूचीबद्ध करने का फैसला करने वाले एक टास्क के दौरान पायल रोहतगी और प्रिंस नरूला के बीच जमकर लड़ाई हुई। पायल ने प्रिंस से कहा कि वह अपने आसपास के मुद्दों के बजाय अपने मुद्दों पर ध्यान दें। पायल ने कहा, वह अपने साथियों का नाम चार्जशीट में नहीं देना चाहती हैं, इसलिए वो इस मुद्दों में ना पड़ें।

'प्रिंस का मैनेजर आकर बोलता है न्यूज में कैसा आना है....?
पायल रोहतगी ने इसी तूतू-मैंमैं के बीच प्रिंस नरूला को कहा, "तुम्हारा मैनेजर आ कर बोलता है न्यूज़ में कैसा आना है? कैसे क्या करें। केस कर लें क्या खुद पर ही...। संग्राम जी बताएं कैसे करें।''

पायल का दावा- संग्राम से प्रिंस के मैनेजर खबरों में बने रहने के लिए मांगते हैं टिप्स
पायल रोहतागी और रेसलर संग्राम सिंह रिलेशनशिप में हैं। पायल ने दावा किया कि, संग्राम सिंह से प्रिंस नरूला का मैनेजर आकर पूछता था कि प्रिंस को खबरों में कैसे रखा जाए, यहां तक कि संग्राम से भी पूछा कि क्या उनके पास कोई रास्ता है। पायल ने दावा किया कि प्रिंस के मैनेजर ने प्रिंस पर खबरों में रहने के लिए केस दर्ज भी किया था।

पायल की बात सुन गुस्सा हुए प्रिंस
पायल की बातों को सुनकर प्रिंस नरूला गुस्सा हो गए और उन्होंने गुस्से में पायल को ऐसी बातें ना करने की चेतावनी दी। हालांकि प्रिंस ने पायल की इन बातों पर कोई सफाई नहीं दी और नाहींये ये कहा कि ये सच है या झूठ।

जीशान ने पायल को कहा घटिया औरत
बाद में जीशान खान ने पायल को घटिया औरत करते हुए अपशब्द भी बोले। वहीं अली मर्चेंट ने भी पायल को घटिया, नकारात्मक और नकली महिला कहा। टास्क के दौरान जीशान और अली चार्जशीट के लिए लोगों का नाम लेने की बात कर रहे थे।

चार्जशीट में इन कंटेस्टेंट के नाम
आखिरकार, अली, जीशान, पायल और करणवीर बोहरा को चार्जशीट के लिए नामित किया गया और प्रिंस को उनमें से दो को बचाने की शक्ति मिली। प्रिंस नरूला ने अंजलि अरोड़ा और जीशान को बचाने का फैसला किया। एपिसोड के अंत में आज़मा फलाह को अंजलि को गाली देते हुए सुना गया। असल में आज़मा फलाह ने बेड एरिया के पास अंजलि का नाम फाड़ दिया था।

पायल की बातों में हुई सच्चाई तो प्रिंस के फैंस को लगेगा झटका
रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला को लेकर पायल ने जो दावा किया है, अगर उसमें सच्चाई हुई तो प्रिंस के फैंस को ये सुनकर झटका लगेगा। प्रिंस नरूला भारतीय टेलीविजन उद्योग में एकमात्र ऐसे रियलिटी स्टार हैं जो लगातार चार रियलिटी शो के विजेता बने हैं, ऐसे में प्रिंस का फैन फॉलोइंग बहुत है। प्रिंस हमेशा अपने शो में सच और बेबाक तरीके से बोलने पर जोर देते रहे हैं,उसके बाद उनकी ये सच्चाई फैंस को शायद पसंद ना आए।












Click it and Unblock the Notifications