Lock Upp में निशा का विस्फोटक खुलासा, करण से शादी के बाद भी गैर मर्द के साथ...
मुंबई, 21 मार्च: इन दिनों कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' की काफी चर्चा है। इसमें शामिल कंटेस्टेंट लगातार या तो कोई विवादित बयान दे रहे हैं या फिर कुछ इस तरह के खुलासे कर रहे हैं, जिससे लोग हैरान हो जा रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस निशा रावल ने अब खुद को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

शादी के बाद किसी और को किया किस
निशा ने रविवार के एपिसोड में अपनी जिंदगी से जुड़ा खुलासा करते हुए कहा कि करण मेहरा से शादी हो जाने के बाद भी वह दूसरे पुरुषों से अट्रैक्ट होती थीं। उन्होंने एक शख्स को किस भी किया था। जब ये हुआ तो वो करण के साथ शादी में थीं।

मिसकैरेज के बाद सदमे में थी
निशा रावल ने बताया कि करण मेहरा से शादी के दो साल बाद 2014 में मेरा मिसकैरेज हो गया मिसकैरेज के बाद मैं सदमे में रहने लगी थी। एक महिला के तौर पर मैं कई चीजों का सामना कर रही थीं। उस समय मेरे साथ कई बार गाली-गलौज तक हुई लेकिन एक पब्लिक फिगर होने की वजह से मैं ये सब किसी को नहीं बता सकती थी।

2015 में पुराने दोस्त से हुई मुलाकात
निशा ने आगे बताया कि मानसिक और शारीरिक तौर पर इस बुरे दौर में 2015 में मेरी मुलाकात मेरे एक पुराने दोस्त से हुई। जिसके बाद मैं उससे अक्सर मिलने लगी। इसी दौरान मैं अपने दोस्त के करीब आ गई थी क्योंकि जब मैं सपोर्ट की कमी महसूस कर रही थी तब उसने मुझे सपोर्ट किया। तभी एक दिन मैंने अपने दोस्त को किस किया। इसके कुछ दिन बाद मैंने शादी खत्म करने का भी फैसला ले लिया।

शो में लगातार हो रही हैं विवादित बातें
शो को मिल रही चर्चा लॉकअप नाम के इस रियलिटी शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जा रहा है। शो की शुरुआत में कुल 16 प्रतियोगी थे, जो 72 दिनों के लिए लॉकअप में बंद रहेंगे। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं और कंगना रनौत इस शो को होस्ट कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications