Lock Upp: 'मेरी मां चिल्ला रही थी और मैं उसका......', मुनव्वर की बात सुन रोने लगीं कंगना
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: कंगना रनौत का शो Lock Upp काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वहां पर रोज कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी को लेकर नए-नए खुलासे करते रहते हैं। इस शो में शुरू से ही कंगना मुनव्वर फारूकी से नाराज नजर आ रहीं, जिस वजह से वो उन पर टोंट मारती रहती हैं, लेकिन एक प्रोमो वीडियो जारी हुआ है, जिसमें कंगना मुनव्वर की बात सुनकर रोती नजर आईं।

खोला जिंदगी का राज
दरअसल जजमेंट डे एपिसोड में मुनव्वर फारूकी पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी थी। उनको इससे बचने के लिए एक मौका दिया गया और जिंदगी से जुड़ा एक राज उजागर करने को कहा गया। होस्ट कंगना रनौत के निर्देश पर कॉमेडियन ने जल्दी से बजर दबाया और अपनी मां के बारे में एक बात का खुलासा करने को कहा। जिससे शो में नया ट्विस्ट आ गया।

ये था वो किस्सा
मुनव्वर ने कहा कि 2007 की जनवरी थी। सुबह करीब 7 बजे मेरी दादी ने मुझे जगाया और कहा कि मेरी मां को कुछ हो गया है। हमें उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वे मेरी मां को आपातकालीन वार्ड से बाहर ला रहे थे। वो चिल्ला रही थी और मैं उसका हाथ पकड़ रहा था। एक वक्त ऐसा भी आया जब...डॉक्टरों ने आपस में बात की और मुझे उसका हाथ छोड़ने को कहा, लेकिन मैं ऐसा करने को तैयार नहीं था।
Recommended Video

सभी रोने लगे
मुनव्वर की कहानी से कंगना रनौत रो पड़ीं। उनके साथ ही अन्य कंटेस्टेंट्स करणवीर बोहरा, अंजलि अरोड़ा और जीशान खान भी भावुक हो गए। वैसे प्रोमो वीडियो में ये नहीं बताया गया कि उनकी मां को क्या हुआ था।

दोस्त ने बताई थी कहानी
पिछले साल मुनव्वर के एक दोस्त ने एक मीडिया हाउस से बात की थी। उस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी मां का निधन आत्महत्या की वजह से हुआ था। उस वक्त उनकी उम्र 11 वर्ष के करीब थी। दोस्त ने ये भी बताया कि उस घटना ने मुनव्वर के ऊपर गहरा असर डाला था, जिस वजह से वो आज भी प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications