Roadies 18: सोनू सूद के शो के यह हैं कंफर्म कंटेस्टेंट, 8 अप्रैल से होगा ऑन एयर
मुंबई, 28 मार्च: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो एमटीवी रोडीज सीजन 18 (Roadies Season 18) इस बार काफी बदला हुआ नजर आने वाला है। इस बार शो को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद होस्ट करने वाले हैं। शो के ऑन एयर होनवे की तैयारी पूरी हो चुकी है। नए होस्ट सोनू सूद के बाद अब शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट्स की भी एक लिस्ट भी सामने आई है, जिसको जानकर फैंस भी काफी एक्साइडेड हैं। ऐसे में जानिए वो नाम जो रोडीज सीजन 18 में अपने स्टंट से दर्शकों को प्यार पाने वाले हैं।

शो के नए होस्ट सोनू सूद
एमटीवी का यूथ बेस्ड रियलिटी शो रोडीज का सीजन 18 जल्द ही आने वाला है। 8 अप्रैल से शो ऑन एयर होगा, जिसमें कई कंटेस्टेंट स्टंट करते नजर आएंगे। रोडीज की जर्नी साउथ अफ्रीका में होगी, ऐसे में अब मेकर्स ने धीरे-धीरे फाइनल नामों का खुलासा करना शुरू कर दिया है। शो के जज के तौर पर दिखाई दे चुके रणविजय, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला के बाद शो के नए सीजन में नए होस्ट के तौर पर सोनू सूद नजर आने वाले हैं।

बसीर अली और मुस्कान जट्टाना
कंटेस्टेंट की बात करें तो बसीर अली और मुस्कान जट्टाना शो में हिस्सा दिखाई देंगे। बसीर अली ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया के 'रोडीज राइजिंग' से की थी। फिर उन्होंने 'स्प्लिट्सविला 10' में हिस्सा लिया और एक विनर के तौर पर उभरने के बाद काफी फेमस हुए। टीवी हस्ती और मॉडल बसीर अब रोडीज 18 में दिखाई देंगे। वहीं बिग बॉस ओटीटी फेम मुस्कान जट्टाना, जिन्हें मूस जट्टाना के नाम से भी जाना जाता है। वो भी शो का हिस्सा होंगी।

केविन अलमासिफर और आशीष भाटिया
ऐसे ही एमटीवी रोडीज 2019 और स्प्लिट्सविला 13 के लिए फेमस केविन अलमासिफर भी सोनू सूद के शो का हिस्सा बनने हुए नजर आएंगे।केविन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट फाइटर है और काफी लोकप्रिय भी है। वहीं आशीष भाटिया जो पहले 2019 में रोडीज रियल हीरोज के दौरान रफ्तार की टीम का हिस्सा थे। अब सोनू सूद के शो में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह स्प्लिट्सविला 12 में दिख चुके हैं।

आरुषि दत्ता
आरुषि दत्ता जो स्प्लिट्सविला 11 और रोडीज रियल हीरोज का हिस्सा रह चुकी हैं, अब एमटीवी रोडीज जर्नी टू साउथ अफ्रीका में दिखाई देंगी। उन्होंने पिंकविला को बताया था कि रोडीज के इस सीजन के लिए वो काफी एक्साइटेड है। दर्शकों को इस सीजन को देखना उतना ही पसंद आएगा, जितना हम इसका हिस्सा बनकर हुए। आपको बता दें कि एमटीवी 'रोडीज - जर्नी इन साउथ अफ्रीका' 8 अप्रैल से शाम 7 बजे से ऑन एयर होगा।












Click it and Unblock the Notifications