Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूं ही नहीं लता मंगेशकर कहीं जाती हैं सुर कोकिला, जानें उनके अवॉर्ड की लिस्ट

मुंबई। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती भारत की सुर कोकिला कही जाने वालीं लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनेता, बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ-साथ आम जनता भी शोक प्रकट कर रही है। लता मंगेशकर अपनी गायकी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थीं। लता मंगेशकर को कई सारे सम्मानों से नवाजा गया।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर को मिल चुके हैं अब तक इतने अवॉर्ड | वनइंडिया हिंदी
    राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

    राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

    साल 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में सुर कोकिला लता मंगेशकर को फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा 1972, 1975 और 1990 में लता मंगेशकर को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं 1966 और 1967 में महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार से लता मंगेशकर को सम्मानित किया गया।

    पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

    पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

    साल 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। साल 1989 में उन्हें फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। साल 1993 में फ़िल्म फेयर के 'लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। वर्ष 1996 में स्क्रीन के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया

    साल 1997 में 'राजीव गांधी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। वहीं 1999 में पद्मविभूषण, एन.टी.आर. और ज़ी सिने के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। सन 2000 में आइफ़ा के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। सन 2001 में स्टारडस्ट के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार', नूरजहाँ पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था जन्म

    मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था जन्म

    सन 2001 में भारत सरकार ने सुर कोकिला लता मंगेशकर की उपलब्धियों को सम्मान देते हुए देश के सर्वोच्च पुरस्कार "भारत रत्न" से विभूषित किया। बता दें कि महान गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था।

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम है शामिल

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम है शामिल

    वर्ष 1974 में लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक गाने गाने वाली गायिका के रूप में दर्ज हो चुका है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+