विवादों में घिरी फिल्म 'लियो', थलपति विजय के खिलाफ नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने का आरोप
Thalapathy Vijay Leo: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर थलपति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालांकि ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। कुछ दिनों पहले पट्टाली मक्कल काटची के अध्यक्ष और सांसद अंबुमणि रामदास ने धूम्रपान का महिमामंडन करने के लिए फिल्म 'लियो' के एक गाने और थलपति विजय की जमकर आलोचना की थी। अंबुमणि ने थलपति विजय से धूम्रपान वाले दृश्य को हटाने के लिए कहा था और अब, चेन्नई स्थित एक सामाजिक कार्यकर्ता ने विजय के इस गाने के माध्यम से नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फिल्म और एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
आपको बता दें कि थलपति विजय की अकमिंग फिल्म 'लियो' को एक गाने के कुछ दृश्यों में एक्टर धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं। चेन्नई के जेजे नगर के आरटीआई सेल्वम ने फिल्म 'लियो' के खिलाफ चेन्नई पुलिस आयुक्त के पास एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है और तमिल एक्टर थलपति विजय के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।

'लियो' के गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज
शिकायत कर्ता ने दावा किया है कि फिल्म 'लियो' के एक गाने के जरिए विजय नशीली दवाओं का महिमामंडन कर इसके दुरुपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। हालांकि फिल्म 'लियो' का 'ना रेडी' गाना अभी तक ऑफिशियली रिलीज नहीं किया गया है। इस गाने के लिरिकल वीडियो में कुछ चित्र हैं, जिसमें थलपति विजय सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने में कई और डांसर्स बियर मग पकड़े हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के हिंदी वर्जन में 'जब शराब अंदर जाएगी, गिल्ली बाहर आएगी' जैसी पंक्तियां मौजूद हैं।
सेल्वम ने कमल हासन के खिलाफ भी की थी शिकायत
आपको बता दें कि इससे पहले भी आरटीआई सेल्वम ने साउथ के फेमस एक्टर और फिल्म मेकर कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत की थी। हालांकि, फिल्म 'विक्रम' नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ एक बेहतरीन मूवी साबित हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक एक्स सीक्रेट एजेंट ड्रग माफिया के साथ लड़ाई करता है। अब फिल्म 'लियो' को इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।
19 अक्टूबर को रिलीज होगी 'लियो'
थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म 'लियो' आगामी 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय के अलावा त्रिशा, संजय दत्त, मैसस्किन, गौतम मेनन, मंसूर अली खान और सैनी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications