दिग्गज फिल्म निर्माता केएस सेतुमाधवन का 90 साल की उम्र में निधन, कमल हसन ने जताया शोक
दिग्गज फिल्म निर्माता केएस सेतुमाधवन का 90 साल की उम्र में निधन, कमल हसन ने जताया शोक
चेन्नई, 24 दिसंबर: पुरस्कार विजेता महान फिल्म निर्माता केएस सेतुमाधवन का 90 साल की उम्र में शुक्रवार (24 दिसंबर) की सुबह चेन्नई में निधन हो गया है। केएस सेतुमाधवन को अपनी कई फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और राज्य फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। केएस सेतुमाधवन ने मलयालम में कुछ प्रतिष्ठित और पथ-प्रदर्शक फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वह उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। केएस सेतुमाधवन अपनी पत्नी वलसाला सेतुमाधवन और तीन बच्चे संतोष, उमा और सोनू कुमार के साथ चेन्नई में रहते थे।

कमल हासन ने ट्वीट कर केएस सेतुमाधवन के निधन की खबर दी है और शोक जताया है। निर्देशक केएस सेतुमाधवन ने कमल हासन को 1962 में मलयालम फिल्म kannum karalum में बाल कलाकार के रूप में पेश किया था।
फिल्म निर्माता केएस सेतुमाधवन को उनकी फिल्मों के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। केएस सेतुमाधवन की 1991 में आई तमिल फिल्म मारूपक्कम पहली ऐसी तमिल फिल्म थी, जिसे बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। केएस सेतुमाधवन को 10 राष्ट्रीय फिल्में और 9 केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में शिव कुमार और राधा लीड रोल में थे। केएस सेतुमाधवन को 2009 में जेंसी डेनियल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
सेतुमाधवन का जन्म 15 मई 1931 को उत्तरी पलक्कड़ जिले में हुआ था। सेतुमाधवन हिंदी सिनेमा के निर्देशक और पटकथा लेखक दोनों थे। हालांकि सेतुमाधवन ने सबसे अधिक मलयालम फिल्मों में काम किया है। मलयालम के अलावा उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी फिल्मों का निर्देशन किया है।












Click it and Unblock the Notifications