बाबा सिद्दीकी के बाद लॉरेंस गैंग के निशाने पर है सलमान खान का एक और करीबी, हत्या के बाद खुला राज
Salman Khan Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर अब मशहूर कॉमेडियन हैं।
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि एक मशहूर कॉमेडियन लॉरेंस गैंग का अगला टारगेट है। ये और कोई नहीं बिग-बॉस 17 विनर मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हैं। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले कॉमेडियन दिल्ली में एक इवेंट के लिए गए थे जहां कुछ शूटर्स ने उनका पीछा किया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस साल सितंबर के महीने में मुनव्वर फारूकी एक इवेंट के लिए जब मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट से जा रहे थे तो उसमें लॉरेंस गैंग के 2 शूटर्स भी थे। इसके बाद दिल्ली के जिस होटल में मुनव्वर फारूकी रुके थे उसी होटल में ये दोनों शूटर्स भी ठहरे हुए थे। हालांकि दिल्ली पुलिस को किसी तरह जानकारी मिली और शूटर्स अपने टारगेट पूरा करने में नाकामयाब रहे।
बता दें कि, इस साल 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलबारी हुई थी। दो अज्ञात शख्स आए और उन्होंने सुबह एक्टर के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली बरसाई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। साथ ही एक्टर को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
इसके अलावा बाबा सिद्दीकी पर बीते शनिवार को हमला किया गया। एनसीपी नेता के बेटे के ऑफिस के बाहर अपराधी घात लगाए बैठे थे। जैसे ही बाबा सिद्दीकी अपनी कार में बैठने लगे तो उन पर गोलीबारी हुई। जिसके बाद बाबा को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। अब सवाल ये उठता है कि इस घटना के बाद सलमान खान क्या कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications