सलमान खान के घर पहुंची लॉरेंस बिश्नोई की कैब, गैलेक्सी फायरिंग मामले में नया मोड़, क्या हुआ कोई नया कांड?
Salman Khan Firing Case: इस समय बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जब से एक्टर के घर के बाहर फायरिंग की घटना घटी है तब से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। भाईजान के घर के बाहर हुई घटना के बाद मुंबई पुलिस काफी अलर्ट हो गई है।
20 साल के युवक को किया गया गिरफ्तार
इस मामले में अब तक दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी इस केस में कई तरह के नए खुलासे हर रोज हो रहे हैं। वहीं अब खबर आई है कि मुंबई पुलिस ने गाजियाबाद से एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक लॉरेंस विश्नोई के नाम से ओला कार बुक की थी।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक की थी कैब
ओला का ड्राइवर जब सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा और वहां के वॉचमैन को बुकिंग के बारे में पूछा तो गेट पर खड़ा सिक्योरिटी गार्ड हैरान हो गया। इसके बाद वॉचमैन ने इसकी जानकारी नजदीकी बांद्रा पुलिस को दी। इसके बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस ने ओला ड्राइवर से पूछताछ कर ऑनलाइन बुकिंग करने वाली की जानकारी निकाली तो ओला बुक करने वाला गाजियाबाद का एक युवक निकला।
गाजियबाद से रोहित त्यागी को मुंबई लाया गया
इस युवक का नाम रोहित त्यागी है और उसकी उम्र सिर्फ 20 साल है। पुलिस ने जब रोहित त्यागी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने सिर्फ मौज-मस्ती के लिए ऐसा किया था। लेकिन अब ये मजाक उसको बहुत भारी पढ़ गया है और वह इस समय पुलिस की गिरफ्त में है।
रोहित को 2 दिनों की पुलिस कस्टडी मिली है
बांद्रा पुलिस ने आरोपी रोहित त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे मुंबई लाया गया है जहां आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उस युवक को 2 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। हाल ही में मुंबई पुलिस रोहित को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में पहुंची थी। इसके बाद रोहित त्यागी को मुंबई लाया गया।
बीबीए सेंकंड ईयर का छात्र है रोहित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित बीबीए सेंकंड ईयर का छात्र है। फिलहाल वह एक प्राइवेट नौकरी कर रहा है। रोहित त्यागी के घर में है एक मां और एक बड़ा भाई हैं। पिता की मौत हो चुकी है। वहीं रोहित के भाई मोहित त्यागी का कहना कि उसे मुंबई पुलिस सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने के मामले में अपने साथ लेकर गई है।












Click it and Unblock the Notifications