हंसी और स्वाद से जीता सबका दिल! करण-एल्विश ने अपने नाम की 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 की ट्रॉफी
Laughter Chefs Season 2: टीवी की दुनिया में जब हंसी और खाना एक साथ परोसा जाए, तो मनोरंजन का स्वाद दोगुना हो जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'Laughter Chefs Unlimited Entertainment' के दूसरे सीजन में, जहां सेलेब्रिटी जोड़ियों ने किचन में अपने हाथ आजमाते हुए दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। इस सीजन का फिनाले जितना टक्कर भरा था, उतनी ही खास थी करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी।
उन्होंने न केवल अपने कुकिंग स्किल्स से बल्कि मजाकिया अंदाज और जबरदस्त तालमेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। जज हरपाल सोखी की पसंद बनकर यह जोड़ी फिनाले में ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही। करण-एल्विश की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि दोस्ती, मस्ती और स्वाद का बेहतरीन संगम बन गई।

बिना तैयारी जीता दर्शकों का दिल
करण कुंद्रा ने सीजन के बीच में एंट्री की थी, और खास तैयारी के बिना ही एल्विश यादव के साथ तालमेल बिठाया। उन्होंने कहा, "इस सेट पर एक अलग ही सुकून था, जहां कोई दबाव नहीं था। सब बस मस्ती के लिए आए थे और मजे कर रहे थे।" करण ने यह भी बताया कि खाना बनाने से ज्यादा लोगों को जोड़ने का संदेश उन्हें इस शो से मिला।
ये भी पढ़ें: kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इस स्टाइलिश एक्ट्रेस की एंट्री, एक्टिंग और खूबसूरती दोनों में हैं बेजोड़
एल्विश यादव को मिली मां की सराहना
बिग बॉस OTT 2 के विजेता रह चुके एल्विश यादव ने इस शो को पहले मस्ती भरा ब्रेक माना था, लेकिन शो में जुड़ने के बाद उन्हें इसका असली मतलब समझ आया। उन्होंने कहा, "पहले हफ्ते से ही शो का माहौल मुझे अपनी तरफ खींचने लगा। और जब करण के साथ जोड़ी बनी, तो हमारी ट्यूनिंग झट से जम गई।" एल्विश ने खास तौर पर इस बात की खुशी जताई कि उनकी मां ने शो पर उनके काम को देखा और सराहा।
दूसरे सेलेब्रिटी जोड़ियों से मिली टक्कर
शो में करण-एल्विश के अलावा कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह और रुबीना दिलैक-राहुल वैद्य जैसी सेलेब्रिटी जोड़ियों ने भी भाग लिया था। होस्ट भारती सिंह ने शो को अपने चुटीले अंदाज से और मनोरंजक बना दिया।
'हर कोई बना सकता है खाना'
शो के अंत में करण कुंद्रा ने कहा, "इस शो ने ये सिखाया कि खाना बनाना किसी एक का काम नहीं, बल्कि ये सबको जोड़ने का एक जरिया है। परफेक्शन जरूरी नहीं, भावना मायने रखती है।" वहीं एल्विश ने बताया कि इस सफर ने उन्हें किचन के कामों की इज्जत करना सिखाया।
जोड़ी ने बिखेरा जादू
करण और एल्विश की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी केमिस्ट्री, सहजता और मजाकिया अंदाज ने न सिर्फ जज बल्कि ऑडियंस का भी दिल जीत लिया। यही वजह रही कि दोनों ने सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
ये भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन की जल्द होगी शुरुआत, एकता कपूर ने इसपर खुलकर की बात












Click it and Unblock the Notifications