Lara Dutta Father Death: बॉलीवुड से दुखद खबर, लारा दत्ता पर टूटा दुखों का पहाड़, 84 की उम्र में पिता का निधन
Lara Dutta Father Death: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि लारा दत्ता के पिता का निधन हो गया है। ऐसे में इस समय लारा दत्ता के घर से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में मातम पसरा हुआ है।
लारा दत्ता के पिता एलके दत्ता का निधन
आपको बता दें कि लारा दत्ता के पिता रिटायर्ड विंग कमांडर एलके दत्ता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूरे परिवार में गम का माहौल है। लारा के पिता ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। लारा दत्ता ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पापा कई साल तक इंदिरा गांधी के पर्सनल पायलट भी रहे थे।

पति महेश भूपति के साथ पिता के घर पहुंचीं लारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लारा दतता अपने पति महेश भूपति के साथ पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लारा दत्ता काफी दुखी हो गई हैं। हालांकि, अभी तक उनके पिता के निधन के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुंबई में हुआ पिता का अंतिम संस्कार
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लारा दत्ता और उनका पूरा परिवार एलके दत्ता को अंतिम विदाई देता नजर आ रहा है। लारा दत्ता अपने पति महेश भूपति के साथ नजर आ रही हैं। लारा के पिता का अंतिम संस्कार आज यानी 31 मई 2025 को मुंबई में किया गया।
-हालांकि लारा दत्ता के पिता की मौत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। कैमरे पर भी किसी ने कुछ नहीं कहा। वहीं लोग सोशल मीडिया पर लारा दत्ता के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और एक्ट्रेस को सांत्वना भी दे रहे हैं।
लारा दत्ता ने पिता का 84वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही लारा दत्ता ने पिता के 84वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उस मौके पर लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। लारा दत्ता ने पोस्ट में लिखा था कि पिता के बर्थडे वाला दिन उनके लिए कितना खास है, क्योंकि उसी दिन उनके मिस यूनिवर्स का ताज जीतने की 25वीं एनिवर्सरी थी।
बर्थडे की तस्वीरें पोस्ट कर लारा दत्ता ने लिखी थी ऐसी बात
लारा दत्ता ने पिता के साथ अपनी और घर में हुई पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- कल का दिन कई इमोशन्स से भरा हुआ था। 12 मई, मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन। सिर्फ मेरे पिताजी का जन्मदिन ही नहीं, बल्कि 25 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का दिन भी। समय वाकई कैसे उड़ जाता है।
पापा के बर्थडे पर घर में हुई थी पूजा
लारा दत्ता ने अपीन पोस्ट में आगे लिखा था- कल मैंने पापा का बर्थडे मनाने के लिए पूजा रखी थी। ये अच्छी तरह से जानते हुए कि जीवन कितना क्षणभंगुर और नाजुक है। लेकिन इस बात का आभारी होना बहुत जरूरी है कि ब्रह्मांड ने हमें कितने प्यार तोहफे दिए हैं। पिछले 25 वर्षों में आपके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications