'विश्व सुंदरी' के लिए ऐसे मसीहा बन गए थे अक्षय कुमार, मगर शादीशुदा स्टार पर आया दिल और फिर.....

भारत को मिस यूनिवर्स का ताज लाकर देने वाली एक्ट्रेसेज इंडस्ट्री में गिनी चुनी ही हैं। हालांकि इसके मुकाबले मिस वर्ल्ड की संख्या थोड़ी ज्यादा है। ये एक ऐसा सम्मान है, जिसे पाना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। मिस यूनिवर्स या किसी भी ब्यूटी टाइटल को जीतने के लिए शक्स के साथ-साथ अक्ल भी बेहद मायने रखती है और तमाम अभिनेत्रियां इस बात का जीता-जागता सबूत हैं। ऐसे में आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने सालों पहले भारत को यही ताज लाकर दिया था।

सालों पहले भारत को मिस यूनिवर्स का ताज लाकर देने वाली ये एक्ट्रेस न सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग बल्कि अपनी जिंदगी में हुईं उथल पुथल को लेकर भी फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। हां ये बात और है कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे वाकये भी हुई हैं, जो काफी डरा देने वाले हैं और फैंस इन बातों से अंजान ही हैं। ऐसे में आज हम इस अभिनेत्री से जुड़े एक ऐसे दिलचस्प वाकये के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अंदर से हिलाकर रख देगा।

Lara Dutta

मरते मरते बचीं थीं एक्ट्रेस
हम बात कर रहे हैं साल 2000 में भारत को मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने वालीं मशहूर एक्ट्रेस लारा दत्ता की। लारा बेहद खूबसूरत हैं और अकसर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रही हैं। लारा फिल्मी दुनिया से भले दूर हों मगर फैंस उनकी एक्टिंग को बखूबी जानते हैं। हालांकि कुछ बातें ऐसी भी हैं, जिनसे फैंस अंजान ही हैं। ऐसा ही एक वाकया था, जब एक्ट्रेस मरते-मरते बची थीं। एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि मानो यूं लगा कि बस अब जिंदगी खत्म ही होने वाली है।

शूटिंग के दौरान हुआ भयंकर वाकया
दरअसल, फिल्म अंदाज के लिए एक गाने की शूटिंग हो रही थी, जो साउथ अफ्रीका के केपटाउ में होनी थी। डायरेक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि एक्ट्रेस हाइड्रोफोबिया (पानी से डरने पर होने वाली एक परेशानी) की शिकार थीं। यानी कि अभिनेत्री को पानी से बेहद डर लगता था। ऐसे में समंदर किनारे होने वाली इस शूटिंग के लिए एक्ट्रेस ने जैसे-तैसे खुद को तैयार किया था।

मसीहा बनकर आए अक्षय और फिर...
फिर हुआ कुछ यूं कि अभिनेत्री के पास अचानक तेज लहरें आईं और वे उनके साथ बहती चली गईं। ये देखने के बाद हड़कंप सा मच गया। मगर फिर उसी वक्त बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार मसीहा बनकर आए और फिर समंदर में उन्होंने छलांग लगाई और लारा को बचा लिया। लारा इस हादसे के बाद हुरी तरह से डर गई थीं।

एक साथ तीन मर्दों से था अफेयर!
लारा दत्ता की लव स्टोरी की बात करें तो वे लंबे समय तक मॉडल और एक्टर केली दोरजी को डेट कर चुकी हैं। वे उनके साथ लिव इन में भी रहीं। मगर लारा ने लिवइन में रहते हुए दो और एक्टर्स को भी डेट किया था। हालांकि तीनों के साथ उनकी रिश्ता नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

शादीशुदा 'स्टार' पर आया दिल
फिर एक्ट्रेस की मुलाकात टेनिस प्लेयर महेश भूपति से हुई, जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और फिर साल 2011 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के सिर्फ 6 महीने बाद ही लारा प्रेग्नेंट हो गईं। अब कपल की एक बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+