ललित मोदी को हुआ कोविड-19, अस्पताल में दिया जा रहा है ऑक्सीजन सपोर्ट, सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने कही ये बात

Rajeev Sen On Lalit Modi Health: ललित मोदी कोविड-19 और न्यूमोनिया की चपेट में आ गए हैं। ये इंफेक्शन उन्हें तब हुआ जब वह मेक्सिको में थे और इसके बाद उन्हें एयर एम्ब्युलेंस से लंदन लाया गया।

lalit modi

Recommended Video

    Lalit Modi की Double Corona से हालत गंभीर, दोनों फेफड़ों की तस्वीर आई सामने | वनइंडिया हिंदी

    Rajeev Sen On Lalit Modi Health: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के चेयरमैन रह चुके ललित मोदी कुछ समय पहले पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर सुर्खियों में छा गए थे। ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी और सुष्मिता सेन की कई कोजी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं जिसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। ललित मोदी ने खुद सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। उन्हीं पोस्ट में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपना बेटर हाफ भी बताया था। लेकिन अब एक बार फिर से ललित मोदी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। खबर है कि ललित मोदी को कोविड 19 और न्यूमोनिया हो गया है। फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। ललित मोदी ने अस्पताल से अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वहीं ललित मोदी के इस पोस्ट पर सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है।

    ललित मोदी को हुआ कोविड-19

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ललित मोदी कोविड-19 और न्यूमोनिया की चपेट में आ गए हैं। ये इंफेक्शन उन्हें तब हुआ जब वह मेक्सिको में थे और इसके बाद उन्हें एयर एम्ब्युलेंस से लंदन लाया गया। ललित मोदी ने खुद बताया है कि उन्हें रिकवर होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। वह अभी अपनी तबीयत को लेकर परेशान हैं।

    ललित मोदी ने खुद बताई अपनी हालत

    ललित मोदी ने बताया कि पहले उन्हें यही लगा कि यह बीमारी बस उन्हें छूकर गई है लेकिन ऐसा नहीं था। उन्हें कोविड-19 और न्यूमोनिया हो गया है। ललित मोदी के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने कमेंट्स किए हैं। वहीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

    लंदन में हो रहा है ललित मोदी का इलाज

    अस्पताल से अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए ललित मोदी ने बताया कि उन्हें डबल कोविड-19, इन्फ्लूएंजा और डीप निमोनिया हो गया है। उन्होंने कहा कि मेक्सिको में करीब 3 सप्ताह तक आइसोलेशन में रहने के बाद मैंने कई बार वहां से निकलने के लिए पोस्ट किया। आखिरकार एयर एम्ब्युलेंस से मुझे लंदन लाया गया। उस एयर एम्ब्युलेंस में दो डॉक्टर्स मौजूद थे जिन्होंने मेरे लिए यहां काफी कुछ किया। ललित मोदी ने आगे बताया- मुझे अभी हर वक्त ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहना पड़ रहा है।

    सुष्मिता सेन के भाई ने लिखी ये बात

    सुष्मिता सेन के भाई ने लिखी ये बात

    वहीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने ललित मोदी के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। राजीव सेन ने उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है और कहा है कि ललित मोदी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। आपको बता दें कि ललित मोदी ने पिछले साल सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था।

    सुष्मिता सेन को बताया था अपना बेटर हाफ

    सुष्मिता सेन को बताया था अपना बेटर हाफ

    ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुष्मिता सेन के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस को अपनी बेटर हाफ बताया था। ललित मोदी के बायो में भी सुष्मिता सेन मौजूद थीं। हालांकि, कुछ महीने बाद ही ललित मोदी ने अपने अकाउंट से सुष्मिता सेन की तस्वीरें हटा दी थीं और उनका नाम भी डिलीट कर दिया था। वहीं सुष्मिता सेन ने न ही इस रिश्ते को कन्फर्म किया था और न ही ब्रेकअप को लेकर कुछ भी कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+