10 लाख रुपये के लिए हो गई इस बड़े एक्टर की मौत, नहीं हुआ इलाज, डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Lakshmi Narayanan Seshu: तमिल फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन लक्ष्मी नारायणन शेषु का हाल ही में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने गत 26 मार्च 2024 को इस दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि मौत के समय वह चेन्नई के कावेरी अस्पताल में मौजूद थे जहां उन्होंने आखिरी सांस ली थी। इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
दिवंगत एक्टर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
एक्टर और कॉमेडियन शेषु के अचानक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं एक्टर की मौत के बाद अब साउथ के फेमस डायरेक्टर के. जॉनसन ने दिवंगत एक्टर को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। डायरेक्टर जॉनसन का कहना है कि शेषु अपने इलाज का खर्च नहीं उठा पा रहे थे और इस वजह से ही उनकी जान चली गई।

डायरेक्टर जॉनसन ने किया ऐसा दावा
डायरेक्टर जॉनसन का कहना है कि अगर किसी बड़े स्टार ने दिवंगत एक्टर की मदद कर दी होती तो उनकी जान बच सकती थी। आपको बता दें कि जॉनसन ने शेषु के साथ फिल्म 'ए1' और 'पेरिस जयराज' में काम किया था। एक्टर शेषु को टीवी सीरीज 'लोलू सभा' से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने जॉनसन की फिल्म 'ए1' में काम किया था जिसे देखने के बाद लोग उनके फैन हो गए थे।
जॉनसन ने कहा- किसी ने शेषु की मदद नहीं की
साउथ के फेमस डायरेक्टर जॉनसन ने सिनेमा विकतन को दिए इंटरव्यू में शेषु के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है। साथ ही बताया है कि शेषु ने कोरोना काल में लोगों की जमकर मदद की थी, पर जब खुद उन पर मुसीबत आई तो किसी ने अपना हाथ आगे नहीं बढ़ाया और इसी के चलते एक्टर की मौत हो गई।
कोविड-19 के दौरान शेषु ने की थी लोगों की मदद
जॉनसन ने कहा- शेषु बहुत ही दयालु थे और सभी पर खूब प्यार लुटाते थे। अगर किसी को अनाज की जरूरत होती थी तो वह अपने सभी परिचितों से इकट्ठा करते और जरूरतमंदों में बांट देते थे। कोविड-19 के दौरान, उन्होंने अपने टू-व्हीलर में एक स्पीकर लगाया था और हर तरफ अनाउंसमेंट करते रहते थे कि मास्क पहनना कितना जरूरी है।
10 लाख रुपए के चलते नहीं हो पाया इलाज
जॉनसन ने आगे कहा- ये सोचकर बहुत दुख होता है कि ऐसे व्यक्ति को लोगों से मदद नहीं मिल सकी, जब उसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। शेषु की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उन्हें इलाज के लिए 10 लाख रुपये की जरूत थी और किसी ने ये रुपए देकर उनकी मदद नहीं की। अगर बड़े स्टार्स मदद कर देते तो उन्हें बचाया जा सकता था।
15 मार्च को शेषु को आया था हार्ट अटैक
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायणन शेषु को गत 15 मार्च 2024 को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तभी से वहां उनका इलाज चल रहा था। शेषु ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'लोलू सभा' से की थी, जिसके सुपरहिट साबित होने के बाद उन्हें फिल्में ऑफर होने लगी थीं। उन्होंने अपने लंबे करियर में 21 फिल्मों में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications