Oscars 2025: ऑस्कर अवॉर्ड 2025 से बाहर हुई 'लापता लेडीज', अब इन 2 फिल्मों पर टिकी हैं भारत की निगाहें
Laapataa Ladies Out of Oscars 2025: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ये फिल्म ऑस्कर 2025 से बाहर हो गई है। भारत को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।
'लापता लेडीज' ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 से हुई बाहर
भारतीय सिनेमा जगत को किरण राव के निर्देशन में बनीं फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई।

भारत की दो और फिल्में ऑस्कर की रेस में मौजूद
हालांकि इसके बाद भी भारत की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं। दरअसल इस बार भारत की दो और फिल्में ऑस्कर की रेस में दौड़ लगा रही हैं। फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर 2025 में निराशा हाथ लगी है। वहीं दूसरी तरफ शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारत का नाम अब भी चमकता हुआ दिखाई दे रहा है।
शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में भारत का नाम आगे
यूके से शॉर्टलिस्ट हुई शॉर्ट फिल्म 'संतोष' भारत की कहानी पर आधारित है। हालांकि ये ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्म के तौर पर ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में पहुंची है। इसके अलावा भारतीय शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ने भी इस साल ऑस्कर में जगह बनाई है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय लड़की पर आधारित है और इसे इंडो-अमेरिकन प्रोडक्शन के तहत फिल्माया गया है।
'संतोष' में शहाना गोस्वामी ने लीड रोल निभाया है
फिल्म 'संतोष' में शहाना गोस्वामी ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सुरी ने किया है। फिल्म के शॉर्टलिस्ट होने के बाद शहाना गोस्वामी ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है- ये गर्व की बात है कि हमारी फिल्म 85 फिल्मों में से ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है।
फिल्म 'अनुजा' ने भी बढ़ाई भारत की उम्मीदें
वहीं दूसरी शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ने भी ऑस्कर 2025 में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स इस मौके पर काफी खुश नजर आए हैं। इस शॉर्ट फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग ने अहम रोल निभाया है। इस फिल्म की भी काफी तारीफ हुई है।












Click it and Unblock the Notifications