L2 Empuraan OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी मोहनलाल की 'एल2: एम्पुरान', फिल्म में होगा ये नया ट्विस्ट
L2 Empuraan OTT Release: साउथ के फेमस एक्टर मोहनलाल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एल2: एम्पुरान' गत 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
'एल2: एम्पुरान' ओटीटी पर होगी रिलीज
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'लूसिफेर' की सीक्वल 'एल2: एम्पुरान' ने वर्ल्डवाइड 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम मूवी बन गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

'एल2: एम्पुरान' ने तोड़े हैं कई रिकॉर्ड्स
-इसने मलयालम सिनेमा में 67 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग की है। इतना ही नहीं ये विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म भी बन गई है। ये 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मलयालम फिल्म भी बन गई है।
-वहीं अब 'एल 2: एम्पुरान' के थिएट्रिकल रिलीज को एक महीना पूरा हो चुका है और अब जल्द ही ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म अब जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे तो अब आप घर बैठकर इसका मजा ले सकते हैं।
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म 'एल 2: एम्पुरान'
सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने बाद अब 'एल 2: एम्पुरान' आगामी 24 अप्रैल 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर के साथ अपडेट शेयर करते हुए लिखा है- 'एल 2: एम्पुरान' आगामी 24 अप्रैल 2025 से जियो हॉटस्टार पर मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ में स्ट्रीम होगी। हालांकि फिल्म के हिंदी डब वर्जन की स्ट्रीमिंग के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं आया है।
विवाद में फंस गई थी 'एल 2: एम्पुरान'
-मोहनलाल की इस फिल्म को साल 2002 के गुजरात दंगों को लेकर दिखाए गए एक सीन की वजह से राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा था। केरल के हिंदुत्व संगठनों ने इस फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए कहा था।
-भारी हंगामे के बाद, मोहनलाल ने एक बयान शेयर करते हुए कहा था कि एम्पुरान टीम को लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का खेद है और निर्माताओं ने स्वेच्छा से 24 कट के साथ फिल्म को फिर से सेंसर किया है। री-सेंसर्ड वर्जन ही जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications