'बस कर दो अब', Zorawar Ahluwalia संग तलाक के बाद लगातार ट्रोल हो रही कुशा कपिला, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
मशहूर यूट्यूबर कुशा कपिला ने हाल ही में पति जोरावर से तलाक का ऐलान किया था। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। वहीं कुशा ने इस पर चुप्पी तोड़ी और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
Kusha Kapila Zorawar Ahluwalia Divorce: मशहूर यूट्यूबर कुशा कपिला पिछले दिनों अपनी मैरिड लाइफ की वजह से काफी चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति जोरावर से तलाक की अनाउंसमेंट की थी। जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं कुशा ने अब इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।
कुशा कपिला ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
कुशा कपिला ने अपनी 6 साल की शादी को खत्म कर दिया। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था। हालांकि उन्होंने तलाक की वजह का कोई खुलासा नहीं किया। जिसकी वजह से लोगों ने खूब ट्रोल किया अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर बताया है कि वह अब आगे बढ़ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया।

'यह टॉपिक मेरे लिए ख़त्म हो गया'
कुशा कपिला ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मूविंग फॉर्वर्ड, यह टॉपिक मेरे लिए ख़त्म हो गया है। मैंने किसी को बयान नहीं दिया है और न ही कभी दूंगी। मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है, हो गया अब। इसके अलावा, मैंने पिछले दो हफ्तों में अनगिनत प्रोफाइलों को बैन कर दिया है। वर्ड्स को रेस्ट्रिक्टिड कर दिया है, कमेंट सेक्शन को क्लिन कर दिया है और उम्मीद है कि हम इसके लास्ट एंड पर हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
कुशा कपिला ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने आप में से कई लोगों को नहीं देखा है इन नालायक, बेहुदा मच्छरों के साथ तर्क और बहुत गरिमा के साथ लड़ाई लड़ी है। मैं वादा करती हूं कि मैं अपने फ़ीड को धीरे-धीरे, लेकिन लगातार साफ करूंगी।' फिलहाल कुशा कपिला का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
कुशा कपिला ने तोड़ी 6 साल की शादी
कुशा और जोरावर की पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक डेटिंग के बाद साल 2017 में शादी कर ली। दोनों अपनी लव लाइफ में काफी खुश थे और सोशल मीडिया पर आए दिन रोमांटिक फोटोज साझा करते रहते थे। लेकिन बीते महीने कुशा ने अपने तलाक का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया था। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया था कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications