Kumar Vishwas Birth Day: 30 हज़ार फीट की ऊंचाई पर मनाया गया जन्म दिन, वीडियो देख फैंस भी हुए बेताब
Kumar Vishwas Birth Day Special:10 फरवरी 1967 को हिंदुस्तान के मशहूर शायरों में शुमार किए जाने वाले कुमार विश्वास का जन्म पिलखुवा (हरपुर, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। अपनी रचनाओं से लाखों लोगों को मुरीद बना चुके कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के नेता भी रह चुके हैं।
भारत के मशहूर कवि कुमार विश्वास को उनके चाहने वाले जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में युवाचार्य अभयदास ने कुमार विश्वास का जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवाचार्य अभयदास यह कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि, 30 हज़ार फीट की ऊंचाई पर हमारे साथ आज, देश के ऐसे कवि हैं जिन्हें कवि कुलभूषण तो कहा ही जाता है। अब यह रघुकुल भूषण भी हो गए हैं।
Recommended Video
भगवान राम की कथा गाते हुए पूरी दुनिया में इन्होंने सबके अपने राम को दुनिया तक पहुंचाने का काम किया। ऐसे हमारे भाई साहब कुमार विश्वास जी जन्म दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत-बहुत आशीर्वाद।
युवाचार्य अभयदास ने कहा कि कुमार विश्वास एक महान कवि होने के साथ-साथ लेखक और विचारक हैं। उन्होंने अपने हुनर से लाखों लोगों के दिलों में घर करते हुए अपना मुरीद बना लिया है। उनकी कविताएं काफी सराहनीय है। कुमार विश्वास की कविता और सोच लोगों को ज़िंदगी के सही रास्ते पर ले जाने का काम करती हैं।
किमार विश्वास की कविता से हम लोगों को यह सीख मिलती है कि कैसे हम लोग सही इंसान बनने के साथ बेहतर रास्ते पर चलते हुए ज़िंदगी गुज़ार सकते हैं। युवाचार्य अभयदास ने कहा कि कुमार विश्वास युवाओं के लिए एक एक आदर्श हैं, जो सिखाते हैं कि किस तरह से हम लोग अपने ख्वाबों को पूरा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications