कंगना रनौत को कुलविंदर कौर ने जड़ा थप्पड़, जानिए CISF की इस महिला कांस्टेबल से जुड़ी ये 7 बड़ी बातें
Kangana Ranaut Slapped: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात महिला CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने गत 6 जून 2024 (गुरुवार) को बॉलीवुड एकट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से भाजपा की सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ माराहै। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कंगना रनौत के रुख से नाराज दिखीं कुलविंदर कौर इस तरह के निंदनीय काम के लिए निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी इस घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। वहीं कंगना रनौत के चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंचने के बाद एक्स हैंड पर पोस्ट किए गए- 'पंजाब में आतंक और हिंसा में चौंकाने वाली वृद्धि' शीर्षक वाले एक वीडियो बयान में एक्ट्रेस ने लोगों को बताया कि वह सुरक्षित और ठीक हैं।

सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर के बारे में जान लें ये 7 बातें
1. 35 साल की कुलविंदर कौर 2009 में सीआईएसएफ में शामिल हुई थीं और 2021 से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बल के विमानन सुरक्षा समूह के साथ हैं।
2. सीआईएसएफ की महिला गार्ड कुलविंदर कौर करीब दो साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना से पहले तक उनका सर्विस रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।
3. कुलविंदर कौर की 15 साल की सर्विस में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। वह पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली हैं।
4. कुलविंदर कौर के पति भी CISF में काम करते हैं।
5. कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल वासी गांव के किसान नेता हैं। वो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी कपूरथला में संगठन सचिव की जिम्मेदारी भी संभालते हैं।
6. कुलविंदर कौर के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कई लोग सामने आ रहे हैं।
7. बॉलीवुड के कई सेलेब्स नें भी कुलविंदर कौर का समर्थन किया है और वह सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ क्या हुआ
कंगना रनौत ने इस घटना के बारे में बात करते हुए खुद बताया है कि उन्हें मीडिया और शुभचिंतकों से बहुत सारे फोन आ रहे थे। वह दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। तभी सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल अचानक ही उनकी तरफ आई। उसने एक्ट्रेस के चेहरे पर मारा और गाली देना शुरू कर दिया।
कंगना ने वीडियो जारी कर कही ये बात
जब कंगना रनौत ने उनसे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि वह किसान विरोध का समर्थन करती है। कंगना रनौत ने दिल्ली पहुंचने के बाद वीडियो स्टेटमेंट में कहा- मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता ये है कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है... हम इससे कैसे निपटें।
कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने बताई ऐसी बात
वहीं सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने भी इस थप्पड़ कांड के बारे में खुलकर बात की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुलविंदर कौर को घटना के बाद लोगों से बात करते हुए दखा जा सकता है। कुलविंदर कौर को वीडियो में कथित तौर पर ये कहते हुए सुना जा सकता है- कंगना ने बयान दिया कि किसान दिल्ली में इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें 100 या 200 रुपये का भुगतान किया गया है। उस समय मेरी मां भी प्रदर्शनकारियों में से एक थीं।












Click it and Unblock the Notifications