कुलगाम में आतंकियों के होने की सूचना के बाद मुठभेड़ शुरू, सेना और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही मुकाबला
कुलगाम में आतंकियों के होने की सूचना के बाद मुठभेड़ शुरू, सेना और पुसिल की संयुक्त टीम कर रही मुकाबला
जम्मू-कश्मीर, 11 मार्च: कुलगाम के खुरबतपोरा में आतंकियों के होने की खबर होने के बाद सेना और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

बता दें इस इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को हुई थी। इसके बाद इलाके में चेकिंग और पूछताछ अभियान शुरू किया गया।। बताया जा रहा है सर्च ऑपरेशन शुरू होते ही इस इलाके में एक स्थान से आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनसुार आने जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। किसी को भी मुठभेड़ स्थल में एंटर करने की पनमीशन नही है। पुलिस ने कहा मुठभेड़ के विवरण की प्रतीक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications