क्या रवीना टंडन की बेटी के साथ प्यार फरमा रहा है ये भारतीय क्रिकेटर? राशा थडानी के साथ जुड़ा किसका नाम?
Kuldeep Yadav Dating Rumors With Rasha Thadani: बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर्स के बीच में अफेयर की चर्चा अक्सर होती रहती है। हाल ही में भारतिय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का नाम टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के अफेयर की चर्चा
इससे पहले क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के अफेयर के चर्चे भी हुए थे। वहीं अब भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बीच अफेयर की चर्चा हो रही है।

कुलदीप यादव और राशा थडानी का रिश्ता
कुलदीप यादव और राशा थडानी के अफेयर की बात सामने आते ही दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ ऐसा देख लिया है, जिसके बाद से गॉसिप गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है रवीना टंडन की लाडली बेटी राश थडानी कुलदीप यादव को डेट कर रही हैं।
कुलदीप यादव ने जर्मनी में सर्जरी कराई है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने हाल ही में जर्मनी में अपनी सर्जरी कराई है। वह इस समय भेल ही खेल से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी भनक पिछले एक हफ्ते से किसी को नहीं लगी थी।
कुलदीप यादव के साथ जुड़ा राशा थडानी का नाम
आपको बता दें कि कुलदीप यादव ने करीब एक हफ्ते पहले बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की 19 साल की लाडली बेटी राशा थडानी की एक पोस्ट को लाइक किया था। राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह डायना पेंटी और तमन्ना भाटिया के साथ नजर आ रही थीं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने लाइक किया था लेकिन यूजर्स का ध्यान क्रिकेटर कुलदीप यादव के लाइक पर पड़ गया है।
कुलदीप यादव ने राशा की पोस्ट को किया लाइक
लोगों की मानें तो क्रिकेर कुलदीप यादव इंस्टाग्राम पर राशा थडानी को फॉलो भी नहीं करते हैं लेकिन फिर भी उन्होंने इस तस्वीर पर लाइक दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस पर गया तो लोगों ने उनका नाम राशा के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। हालांकि इस मामले में कुछ भी सही से नहीं कहा जा सकता है।
माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का अफेयर
आपको बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के बीच डेटिंग रूमर्स भी चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में ये दोनों भी लाइमलाइट में छाए हुए हैं। सिराज ने माहिरा की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद से चर्चा है कि दोनों सीक्रेटली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
राशा थडानी का बॉलीवुड डेब्यू
जानकारी के अनुसार वीना टंडन की लाडली बेटी राशा थड़ानी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम 'आजाद' है। इस फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन दिखाई देंगे। अमन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। ये फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications