'कुछ कुछ होता है' से स्टार बने छोटू सरदार हो गए हैं बेहद हैंडसम, अब इतना बदल गया है लुक

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटे सरदार का रोल निभाने वाले एक्टर परजान दस्तूर की हाल ही में शाहरुख खान से मुलाकात हुई। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Parzaan Dastur Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन, किंग खान ने इसके अलावा भी अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में उनकी सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' भी शामिल है। जो, आज भी लाखों फैंस की ऑल टाइम फेवरेट है। इस फिल्म में जितने भी एक्टर्स ने अपना किरदार निभाया सभी ने अपनी अलग छांप छोड़ी है। लेकिन, सबसे ज्यादा छोटे सरदार जी का किरदार अदा करने वाले एक्टर परजान दस्तूर ने फैंस का दिल जीता था।

25 साल बाद अब इतने बदल गए परजान

25 साल बाद अब इतने बदल गए परजान

'कुछ कुछ होता है' के छोटे से सरदार जी यानी परजान दस्तूर का आज भी जिक्र होता है। उनका वो फनी किरदार आज भी फैंस याद करते हैं। लेकिन, बीते 25 सालों में परजान काफी बदल गए हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बीच परजान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की। जो कि, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शाहरुख खान संग शेयर की लेटेस्ट फोटो

छोटे से सरदार जी अपने क्यूट अंदाज के बाद अब काफी स्टाइलिश हो गए हैं। 25 साल बाद वह एकदम हैंडसम हंक हो चुके हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'जब पठान से मिला परजान. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और परजान की 25 साल बाद हुई इस मुलाकात को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं'।

पठान इवेंट के दौरान हुई मुलाकात

परजान ने शाहरुख खान के साथ इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक आउटफिट में दोनों ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। फोटो में परजान की क्यूट सी मुस्कान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह शाहरुख से मिलकर काफी खुश हुए। इसके अलावा अगली फोटो में शाहरुख के कंधे पर नन्हा परजान बैठा है। इस फोटो में छोटे से फरहान काफी क्यूट लग रहे हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

परजान और शाहरुख खान को साथ देखकर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'तुस्सी जा रहे हो, तुस्सी जाओगे कहां?' एक ने कहा,'वाह, बहुत लंबे समय के बाद आपको एक साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।' कई फैंस ने उन्हें क्यूट बताया तो कुछ फैंस ने हार्ट इमोजी लगाए। फिलहाल फरहान की ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

कुछ कुछ होता है से की थी करियर की शुरूआत

कुछ कुछ होता है से की थी करियर की शुरूआत

आपको बता दें कि, साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं बात करें परजान की तो उन्हें उनके एक डायलॉग 'तुस्सी जा रहे हो, तुस्सी ना जाओ' के लिए याद किया जाता है। हालांकि इस फिल्म के बाद परजान कहता है दिल बार बार, सिकंदर, और हम तुम' जैसी फिल्मों में नजर आए।

Recommended Video

    Pathaan की सफलता पर Fans ने Shah Rukh Khan को किया सलाम, मिला खास जवाब | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+