Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss से उमर को बाहर किए जाने पर KRK ने सलमान पर किया कटाक्ष- 'उन्हें बाहरी लोगों से नफरत है'

मुंबई, 10 जनवरी। कमाल आर खान जो कि अपने बयानों से आए दिन सुर्खियों मं बने रहते हैं। बिग बॉस के पूर्व कंटेस्‍टेंट कमाल आर खान, जिन्हें केआरके के नाम से जाना जाता है, ने अब उमर रियाज के बिग बॉस 15 से बाहर होने के बारे में ट्वीट किया है। केआरके ने बिग बॉस होस्‍ट सलमान खान पर कटाक्ष करते हुए उमर रियाज के शो बाहर होने के बारे में एक पोस्ट साझा किया।

उमर रियाज को शो से निकला गया

उमर रियाज को शो से निकला गया

होस्ट सलमान खान ने रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड से उमर रियाज को शो से निकलने की घोषणा की। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल के साथ फिजिकली होने के कारण उमर को शो से बाहर कर दिया गया था।

वह बाहरी लोगों से नफरत करता है

वह बाहरी लोगों से नफरत करता है

कमाल आर खान ने उमर को शो से बाहर किए जाने पर रिएक्‍शन देते ही ट्वीट लिखा मैं BiggBoss शो नहीं देखता। लेकिन सुना है की उमर रियाज के साथ बड़ी नाइंसाफी हुई है। मैं तो कब से कह रहा हूं, की ये आदमी गलत है। वह बाहरी लोगों से नफरत करता है। अहंकार में अंधा हो चुका है। केआरके ने ट्वीट में सलमान का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया है।

गीता कपूर ने उमर के लिए बोली ये बात

गीता कपूर ने उमर के लिए बोली ये बात

पिछले हफ्ते बिग बॉस 15 में प्रतीक पर उमर ने शारीरिक हमला किया था। जहां कुछ दर्शकों ने उन्‍हें बाहर निकालने की मांग की, वहीं अन्य ने इस तथ्य को सामने रखा कि सिम्बा नागपाल को गुस्से में उन्हें स्विमिंग पूल के अंदर धकेलने के लिए दंडित नहीं किया गया था। रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में पैनलिस्ट के रूप में आईं गीता कपूर ने बताया कि कैसे उमर की आक्रामकता उनके पेशे के साथ ठीक नहीं है। वह एक सर्जन है। उन्‍होंने कहा "मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आपके जैसे आक्रामक व्यक्ति के साथ व्यवहार किया जाए।

सलमान से केआरके को पहले भी मिल चुकी है लीगल नोटिस

केआरके, जो बिग बॉस 3 के प्रतियोगी रह चुके हैं उन्‍होंने 2021 में सलमान की फिल्‍म राधे: योर मोस्ट वांटेड के रिलीज होने पर ऐसा कुछ लिखा था जिसके कारण उन्‍हें कानूनी नोटिस दिया गया था। सलमान के वकीलों ने कहा कि यह मुकदमा बीइंग ह्यूमन के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के जवाब में था।हालांकि केआरके अपने ट्वीट्स में सलमान का नाम स्पष्ट रूप से लेने से बचते हैं, वहीं वह अक्सर उन पर कटाक्ष करते हैं। एक पोस्ट में, केआरके ने सलमान को 'बॉलीवुड के गुंडे भाई कहा और लिखा, "...मैं आपके करियर को नष्ट करने और आपको टीवी अभिनेता बनाने का वादा करता हूं। यह आपका अंतिम समय है।"

शख्‍स को नींद में सेक्‍स करने की है बीमारी, पत्‍नी ने बयां किया अपना दर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+