KRK ने सरेआम अवनीत कौर की बॉडी का किया अपमान, कहा- असली में देख लोगे तो बेहोश हो जाओगे

KRK On Avneet Kaur: अपने नए ट्वीट में कमाल आर खान ने एक्ट्रेस अवनीत कौर का बॉडी शेमिंग किया है और उनका खूब मजाक उड़ाया है।

KRK On Avneet Kaur: जेल से बाहर आने के बाद से एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान जिन्हें इंडस्ट्री में केआरके के नाम से जाना जाता है, कई सेलेब्स के बारे में कोई न कोई बयान देते नजर आ रहे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हस्तियों का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। अपनी बयानबाजी के चलते केआरके सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पैरेंट्स बनने को लेकर भी एक ट्वीट किया था जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। अब अपने नए ट्वीट में कमाल आर खान ने एक्ट्रेस अवनीत कौर का बॉडी शेमिंग किया है और उनका खूब मजाक उड़ाया है।

केआरके ने अवनीत कौर पर की बॉडी शेमिंग

केआरके ने अवनीत कौर पर की बॉडी शेमिंग

आपको बता दें कि केआरके ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक नया ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस अवनीत कौर का बॉडी शेमिंग किया है। केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर अवनीत का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस को अवनीत ने गुच्ची बेल्ट और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। इसके साथ ही केआरके ने अवनीत के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स होने पर भी सवाल उठाए हैं।

ट्वीट में लिख दी ऐसी गंदी बात

ट्वीट में लिख दी ऐसी गंदी बात

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है- आप जनता की पसंद के बारे में कुछ नहीं कह सकते। इस लड़की #अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अगर आपने इसे सामने से असली में देख लिया, तो आप चक्कर खाकर बेहोश होकर गिर पड़ोगे। वहीं केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है- मेरे कहने का मतलब है, यह जरूरी नहीं है कि लोग किसी को केवल दिखने के लिए पसंद करें और भी बहुत सी चीजें हैं, जो किसी को स्टार बनाती हैं।

लोग उड़ा रहे हैं केआरके का मजाक

लोग उड़ा रहे हैं केआरके का मजाक

आपको बता दें कि केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट को लेकर एक बार फिर से केआरके का मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस अवनीत कौर ने केआरके के इस ट्वीट पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। जबकि अवनीत के फैंस ने कमाल आर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

यूजर ने कहा- नहीं जानता महिलाओं से बात करना

यूजर ने कहा- नहीं जानता महिलाओं से बात करना

केआरके के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- आप पर शर्म आती है..आप एक लड़की के बारे में ये क्या कह रहे हैं। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- आपकी भी एक बेटी है...आज आपसे वास्तव में निराश हूं..अवनीत अच्छी डांसर है और एक्ट्रेस भी हैं। वह अच्छी दिखती हैं। अपने आप को देखो। देशद्रोही फिल्म में लोगों ने उलटी करदी थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अवनीत कौर जल्द ही बॉलीवुड के शानादार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' में दिखाई देंगी। इस फिल्म को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस ने बनाया है।

आलिया भट्ट के लिए केआरके ने कही थी ऐसी बात

आलिया भट्ट के लिए केआरके ने कही थी ऐसी बात

जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट के मां बनने के बाद ही केआरके ने उनकी बेटी को लेकर भी एक ट्वीट किया था जिस पर लोग भड़क गए थे। केआरके ने अपने ट्वीट में 7 महीने में ही आलिया के मां बनने को लेकर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा था- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 7 महीने में ही एक प्यारी सी बिटिया के प्राउड पैरंट्स बनने पर बधाई। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर के फैंस को केआरके का ये ट्वीट बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+