केआरके ने कृति सेनन को कहा 'पनौती', बोले- ये तो 'भेड़िया' को खा गई, अब 600 करोड़ की मूवी की करेगी ऐसी हालत
KRK On Kriti Sanon: केआरके ने कृति सेनन को सोशल मीडिया पर पनौती बताया है। उन्होंने कहा है कि कृति सेनन जिस भी फिल्म में नजर आ रही हैं उसे ही खा जा रही हैं।

KRK On Kriti Sanon: बॉलीवुड में केआरके के नाम से मशहूर कमाल राशिद खान न सिर्फ अजीबोगरीब फिल्म क्रिट्क्स के रूप में जाने जाते हैं बल्कि उनकी अनोखी बयानबाजी भी काफी फेमस है। अपने यूनीक और विवादास्पद बयानबाजी के चलते ही कुछ दिनों पहले उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इंडस्ट्री को लेकर अक्सर कुछ भी बोलने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने एक बार फिर विवादस्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पर अपना निशाना साधा है। उन्होंने कृति सेनन पर कुछ इस तरह की बयानबाजी की है कि लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है।

केआरके ने कृति सेनन पर साधा निशाना
लोगों की मानें तो उनकी इस बार की बयानबाजी से ये साफ झलक रहा है महिलाओं के प्रति उनकी सोच कितनी गंदी है। आपको बता दें कि केआरके ने कृति सेनन को सरेआम सोशल मीडिया पर पनौती कहा है। केआरके के इस बयान को सुनने के बाद तो कृति के फैंस ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है। इसी के चलते केआरके ने कृति सेनन पर निशाना साधा है।

कृति सेनन को सरेआम कहा पनौती
हाल में ही केआरके ने कृति सेनन को सोशल मीडिया पर पनौती बताया है। उन्होंने कहा है कि कृति सेनन जिस भी फिल्म में नजर आ रही हैं उसे ही खा जा रही हैं। उन्होंने कृति सेनन की हालिय रिलीज फिल्म 'शहजादा' के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को देखने के बाद ये बात कही है। हालांकि केआरके की बात से कृति सेनन के फैंस बहुत ही नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी केआरके को सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही हैं।
केआरके ने ट्वीट पर की कृति की बदनामी
केआरके ने अपने ट्विटर पर एक्ट्रेस कृति सेनन के लिए एक पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है- कृति सेनन बॉलीवुड की एक बड़ी पनौती एक्ट्रेस हैं। वह जिस फिल्म में नजर आती हैं उसे ले डूबती हैं। 'भेड़िया' जैसी फिल्म को भी वह खा गई थी। केआरके के इस ट्वीट के बाद कृति सेनन के फैंस ने भी उन्हें कई बातें सुनाई हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने केआरके के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप ही पनौती हो, जिस फिल्म के बारे में कुछ कहते हो तो वही डूब जाती है।
'आदिपुरुष' के लिए भी केआरके ने किया ट्वीट
केआरके ने कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- और अभी तो महा पनौती कृति सेनन का जलवा बाकी है। 600 करोड़ बजट की आदिपुरुष की हीरोइन भी तो वही हैं। जय हो कृति सेनन की। आपको बता दें कि जून 2023 में कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आएंगी कृति सेनन
कृति सेनन फिल्म 'आदिपुरुष' में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभाएंगी। कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' का बजट बहुत ही ज्यादा और दर्शकों को भी इस मूवी से काफी उम्मीदें हैं। आपको बता दें कि कृति सेनन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications