'एडल्ट स्टार सनी लियोनी को देवी घोषित करने में शाहरुख खान का हाथ'
मुंबई, 29 दिसंबर: बॉलीवुड की हर खबर में अपनी टांग अड़ाने वाले खुद से फिल्म क्रिटिक बने कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर सुर्खियों में है। केआरके ने आजतक अपनी वीडियो में किसी भी बॉलीवुड फिल्म की तारीफ नहीं। वहीं अब उन्होंने सनी लियोन को लेकर एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के साथ कुछ बड़े स्टार्स पर निशाना साधा है। विवादों को न्योता देने वाले केआरके अपने मुंहफट अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। आए दिन वो किसी ना किसी से पंगा लेते रहते हैं। अब उन्होंने हाल ही में सनी लियोनी के 'मधुबन' गाने को लेकर उठे विवाद पर अपना रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान सहित कई बड़े लोगों पर निशाना साधा है।

सनी लियोन के साथ बड़ी हस्तियों पर KRK का हमला
एक्टिंग और फिल्म क्रिटिक को छोड़कर केआरके बस एक ही काम सबसे अच्छा करते हैं, और वो है बॉलीवुड में पंगा लेना। अब उन्होंने अपना लेटेस्ट टारगेट सनी लियोन के साथ-साथ बी टाउन की बड़ी हस्तियों को बनाया है। जिन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री से आई सनी लियोनी का फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्ट किया। दरअसल सनी इन दिनों अपने एक गाने को लेकर विवादों से घिरीं हुईं है। सनी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप है, जिसके बाद अब केआरके ने अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए सनी के साथ बॉलीवुड के दिग्गज लोगों पर निशाना साधा है।

'सनी लियोन ने किया हिंदू धर्म का अपमान?'
केआरके ने 'सनी लियोन ने किया हिंदू धर्म का अपमान?' वाले टाइटल वीडियो में बॉलीवुड के चुनिंदा लोगों को सनी लियोनी जैसी पोर्न स्टार को इतना बड़ा स्टार बनाने के लिए कसूरवार ठहराया है। इतना ही नहीं केआरके ने यह भी कहा कि सनी के सफल बॉलीवुड करियर ने पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस को भी अपने ऐप्स के जरिए अश्लील हरकतें करने के लिए उकसाया है।

'महेश भट्ट, एकता कपूर और शाहरुख खान...'
बॉलीवुड हस्तियों को दोषी ठहराते हुए केआरके ने सनी लियोन की मार्केटिंग के लिए महेश भट्ट, एकता कपूर और शाहरुख खान के नामों का जिक्र किया है। बता दें कि जहां महेश भट्ट ने सनी के साथ जिस्म 2 बनाई थी तो एकता कपूर ने उनको रागिनी एमएमएस 2 में कास्ट किया था। वहीं शाहरुख की फिल्म रईस में 'लैला मैं लैला' आइटम सॉन्ग में भी सनी दिखाई दी गई थी। अपनी वीडियो में केआरके ने कहा कि भट्ट साहब और एकता कपूर तो ऐसी लड़की ढूंढते फिरते हैं जो न्यूड होने को तैयार रहे... सारे बॉलीवुड वालों ने सनी लियोन का प्रमोशन करना शुरू कर दिया। शाहरुख ने भी सनी को अपनी फिल्म में ले लिया और बॉलीवुड ने सनी को देवी घोषित कर दिया।

सनी को एक देवी के रूप में दिखाने का आरोप
यहीं नहीं केआरके ने लोगों को अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करने और मीडिया को अपनी आंख बंद करके फॉलो करने के लिए भी जमकर कोसा, जिन्होंने सनी को एक देवी के रूप में दिखाने का आरोप लगाया। वहीं केआरके ने यह भी आरोप लगाया कि सनी लियोनी आज भी अपनी पोर्न वीडियो वेबसाइट को बेचती है। आप भी देखिए केआरके का ये वीडियो (खबर के अंत में)
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications