'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर देख '3 बार कुर्सी से गिर पड़े' KRK, फिल्म का मजाक उड़ाकर कही ये बड़ी बात

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लेकिन, ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद एक्टर केआरके ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर को वाहियात बताया।

मुंबई, 15 जून: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय का अलग अंदाज देखने को मिला। ट्रेलर रिलीज होने के बाद जहां एक तरफ फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं वहीं कमाल आर खान यानी केआरके ने इसको लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए और फिल्म को टॉप क्लास वाहियात बताया।

केआरके ने 'ब्रह्मास्त्र' बताया वाहियात

केआरके ने 'ब्रह्मास्त्र' बताया वाहियात

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं अब ट्रेलर के रिलीज होने के बाद एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने ट्रेलर को टॉप क्लास वाहियात बताया है।

'फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं बचा सकता'

केआरके ने ट्रेलर को लेकर कईं सारे ट्वीट किए हैं। केआरके ने फिल्म को वाहियात बताते हुए ट्वीट कर लिखा- अभी ट्रेलर देखा और मैं क्या कह सकता हूं, हे भगवान! ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर क्या टॉप क्लास वाहियात है। रणबीर कपूर के पास ब्रह्मास्त्र है और विलेन मौनी रॉय इसे पाना चाहती हैं। आग रणबीर कपूर को नहीं जलाती है। आलिया शैतान की तरह दिखती है, जो रणबीर से प्यार करती है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई नहीं बचा सकता।

'मैं हंसते हुए 3 बार कुर्सी से गिर चुका हूं'

दूसरा केआरके ने ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट कर लिखा- 'इस वक्त मैं ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर का रिव्यू रिकॉर्ड कर रहा हूं और मैं हंसते हुए 3 बार कुर्सी से गिर चुका हूं। मुझे ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिव्यू करने में काफी मजा आ रहा है। मैं अयान मुखर्जी और करण जौहर की बात ये सहमत हूं। फिल्म ब्रह्मास्त्र इस दुनिया के लोगों के लिए नहीं है। ये फिल्म मंगल और जूपिटर पर रहने वाले एलियंस के लिए बनी है।'

'मैंने रिव्यू के लिए 6 पन्नों की स्किप्ट नहीं लिखी'

अगले ट्वीट में केआरके ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'आज तक कभी मैंने रिव्यू के लिए 6 पन्नों की स्किप्ट नहीं लिखी है। लेकिन इसके ट्रेलर को रिव्यू करने के लिए मैंने करीब 6 पन्ने लिख डाले हैं। मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि 3 मिनट के ट्रेलर का रिव्यू 15 मिनट से कम नहीं होगा। जब फिल्म 9 साल में बन पाई है और इसका बजट 650 करोड़ रुपये है तो इतना तो बनता है।'

फिल्म इस दिन होगी रिलीज

आपको बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर आज यानी 15 जून को रिलीज हुआ है। इस फिल्म में शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर और आलिया के अलावा, फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यहां देखें ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+