इस खास ट्वीट की वजह से गिरफ्तार हुए केआरके, मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने पकड़ा

मलाड पुलिस ने कमाल आर खान से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई, 30 अगस्तः एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान जो कि इंडस्ट्री में केआरके के नाम से जाने जाते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि कई तरह के विवादों से घिरे रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार केआरके अपने एक ट्वीट की वजह से पुलिस की हिरासत में पहुंचे हैं। दरअसल केआरके के खिलाफ हो रही ये कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते है। एएनआई की खबर के अनुसार मलाड पुलिस ने कमाल आर खान से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस वजह से हुई कार्रवाई

इस वजह से हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार केआरके ने साल 2020 में बॉलीवुड के दो दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दोनों के निधन के बाद केआरके ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था- मैं सीरियस होकर ये बात कहना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता।

मलाड पुलिस स्टेशन में हुई थी एफआईआर दर्ज

मलाड पुलिस स्टेशन में हुई थी एफआईआर दर्ज

इस ट्वीट को लेकर कमाल आर खान पर साल 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। कमेटी के मेंबर राहुल कनल का आरोप था कि कमाल ने दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। खबर है कि इस मामले में पुलिस ने कमाल के खिलाफ सेक्शन 294 के तहत मामला दर्ज किया था।

कलाकारों पर साधते हैं निशाना

कलाकारों पर साधते हैं निशाना

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब केआरके अपने किसी खास ट्वीट को लेकर मुश्किलों में घिरे हैं। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। कमाल आर खान बड़ी ही बेबाकी के साथ बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों पर निशाना साधते रहते हैं। वह अपने कई ट्वीट्स में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार तक को काफी कुछ बुरा-भला बोल चुके हैं।

सलमान खान ने किया था मानहानि का केस

सलमान खान ने किया था मानहानि का केस

जानकारी के अनुसार केआरके पहली बार कानूनी पचड़े में नहीं फंसे हैं। इससे पहले भी उनपर मानहानि का केस किया जा चुका है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने केआरके पर केस दर्ज किया था। दरअसल केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान पर भी निजी तौर से टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाईजान ने उन पर मामला दर्ज कराया था।

साल 2005 से शुरू हुआ था एक्टिंग करियर

साल 2005 से शुरू हुआ था एक्टिंग करियर

आपको बता दें कि केआरके ने हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का भी नेगेटिव रिव्यू दिया था। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान पर भी निशाना साधा था। कमाल आर खान कई हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'सितम' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+