शाहरुख खान को केआरके ने 'पठान' के लिए दी सलाह, बोले- 'फिल्म मत करो वरना होगा...'

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कमाल आर खान ने फिल्म को लेकर एक्टर को खास सलाह दी है। जानिए केआरके ने ऐसी कौन सी सलाह दी।

मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हालांकि फिल्म रिलीज होने के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा। लेकिन, इस बीच केआरके ने फिल्म पठान को लेकर प्रेडिक्शन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख खान को सलाह भी दी है। अब केआरके ने उनको आखिर किस बात की सलाह दी है?

शाहरुख खान को केआरके की सलाह

शाहरुख खान को केआरके की सलाह

कमाल आर खान यानी कि केआरके अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जब भी किसी बड़े अभिनेता या किसी बड़े स्टार की फिल्म रिलीज होती है तो वो पहले ही बता देते हैं कि आखिर ये फिल्म कैसी होगी। हालांकि, इसके लिए वह कईं बार ट्रोलिंग का भी शिकार हुए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को सलाह दी है। लेकिन उन्होंने किस बात की सलाह दी और क्यों चलिए जानते हैं।

केआरके ने किया पठान का प्रेडिक्शन

केआरके ने किया पठान का प्रेडिक्शन

दरअसल, शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वह जब भी अपनी नई फिल्म लेकर आते हैं तो फैंस उनको ऑन स्क्रीन देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। अब इस बीच कमाल आर खान ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर प्रेडिक्शन किया है। इतना ही नहीं कमाल आर खान ने उनको ट्वीट के जरिए फिल्म को लेकर सलाह भी दी। केआरके का मानना है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान फ्लॉप हो सकती। इसलिए वो ये फिल्म ना करें।

'मत करो फिल्म पठान'

केआरके ने ट्वीट कर लिखा कि, 'मैंने शाहरुख खान को सजेस्ट किया था कि वो #HappyNewYear #Fan और #JHMS फिल्में न करें। लेकिन उन्होंने वो तीनों फिल्में कीं और वो डिजास्टर साबित हुईं। अब मैं उन्हें एक बार फिर से सुझाव देता हूं कि उन्हें #Pathaan नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये भी निश्चित तौर पर डिजास्टर होने वाली है'।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए केआरके

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए केआरके

हालांकि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को केआरके का दिया ये सुझाव फैंस को बिल्कुल नहीं पसंद आया। केआरके के ट्वीट को रिट्वीट कर शाहरुख खान के फैंस ने उन्हें याद दिलाया कि, हैप्पी न्यू ईयर फ्लॉप नहीं बल्कि सुपरहिट साबित हुई थी। फिलहाल फैंस केआरके के इस ट्वीट के बाद से उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरुख की फिल्म के लिए फैंस कितने बेकरार हैं।

क्या केआरके को गलत साबित कर पाएंगे शाहरुख?

क्या केआरके को गलत साबित कर पाएंगे शाहरुख?

बता दें कि, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख की ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम अहम रोल में होंगे। अब देखना होगा कि क्या केआरके की ये प्रेडिक्शन सही साबित होगी या फिर शाहरुख खान का कमबैक फिल्म को सुपरहिट साबित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+