'सम्राट पृथ्वीराज' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का KRK ने उड़ाया मजाक, कहा- ‘बिजली बिल भरने के लिए काफी’

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर रही। ऐसे में केआरके ने अक्षय को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मुंबई, 7 जून: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की धाक अब कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है। इस बात का सबूत उनकी हालिया फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' दे रही है। जी हां! बॉक्स ऑफिर पर फिल्म के आंकड़े कुछ इस ओर ही इशारा कर रहे हैं। बच्चन पांडे के बाद अब अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी फ्लॉप होती दिख रही है। ऐसे में फिल्म की गिरती सक्सेस को लेकर केआरके ने अक्षय को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केआरके ने मजाक भरे अंदाज में एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

KRK

अक्षय पर कसा तंज
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने ओपनिंग वीकेंड में 39.40 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई के ग्राफ ने सबको चौंका दिया है। अक्षय की फिल्म के इस हाल को देखकर कंट्रोवर्सियल क्रिटिक कमाल राशिद खान ने चुटकी ली है। केआरके ने ट्वीट कर अक्षय की फिल्म के कलेक्शन का मजाक उड़ाया है।

केआरके ने ट्वीट कर ली चुटकी
केआरके ने ट्वीट कर लिखा- फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने सोमवार को 4500 स्क्रीन्स से 4 करोड़ का कलेक्शन किया। ये अमाउंट बिजली के बिल के लिए काफी है। अपने दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा कि भले ही सम्राट पृथ्वीराज देश में डिजास्टर साबित हुई हो लेकिन ये अक्षय कुमार के होम सिटी टोरंटो, कनाडा में अच्छा बिजनेस कर रही है। ये सबूत है कि अक्षय की होम सिटी के लोग उनके प्रति ईमानदार हैं।

Recommended Video

      Prithviraj Vs Vikram:जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी ? | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment

      लोगों ने दिए मिक्स्ड रिव्यू
      बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। लोगों का मानना है कि डायरेक्शन में कमी और अक्षय की एक्टिंग इसका मिला जुला रीजन है। इसके साथ ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 2' से भी जबरदस्त टक्कर मिल रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+